Baba Siddique की हत्या पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जब 1998 में हिरण मारा गया तो लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Ram Gopal Varma on Baba Siddique Murder

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने दो ट्वीट किए हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पोस्ट के जरिए उन्होंने कई सवाल पूछे हैं.

विज्ञापन

Ram Gopal Varma On Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या शनिवार रात को गोली मारकर कर दी गई. बाबा सिद्दीकी की हत्या से हर कोई शॉक्ड हो गया. अपने करीबी दोस्त को खोने का गम सलमान खान के चेहरा पर साफ दिखा. उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. साथ ही एक चौंकाने वाला पोस्ट भी लिखा, जिससे सलमान के फैंस की नींद उड़ गई. वहीं, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने सिद्दीकी की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं. अब उन्होंने जो बाबा सिद्दीकी की हत्या पर रिएक्शन दिया है, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, एक वकील जो गैंगस्टर 7 बन गया है, जो एक हिरण की मौत का बदला सुपरस्टार से लेना चाहता है. उसने वॉर्निंग के तौर पर अपने 700 लोगों के गैंग को, जिसे उसने फेसबुक के जरिए रियूनाइड किया है, एक बड़े नेता को मारने का आदेश देता है, जो उस स्टार का करीबी दोस्त है. पुलिस उसे नहीं पकड़ पाती क्योंकि वो जेल में सरकार के प्रोटेक्शन में है और उसके स्पोक्सपर्सन विदेश से बोलते है. अगर कोई बॉलीवुड राइटर ऐसी स्टोरी लेकर आता तो लोग उसे सबसे और हास्यास्पद स्टोरी लिखने के लिए पीटेंगे.

राम गोपाल वर्मा बोले- जब 1998 में हिरण मरा तो लॉरेंस बिश्नोई…

राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रूके. उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, जब 1998 में हिरण मरा तो लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ 5 साल का था. बिश्नोई ने 25 साल तक अपनी दुश्मनी बनाए रखी और अब 30 की उम्र में कहता है कि उसकी जिंदगी का मकसद सलमान को मारना या हिरण की हत्या का उससे बदला लेना है. क्या ये एनिमल लव अपने चरम पर है या भगवान एक अजीब मजाक कर रहे हैं. बता दें कि बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार 13 अक्टूबर को किया गया. अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने के लिए उनके घर सलमान खान पहुंचे थे. इस दौरान वो काफी भावुक नजर आए थे. उनका वीडियो सामने आया था, जिसमें उनकी आखें नम दिखी थी.

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola