बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, जब मुंज्या, स्त्री और भेड़िया आएंगे साथ, राजकुमार राव बोले- एक बड़ी फिल्म…
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Aug 2024 8:07 AM
Stree 3 and Bhediya 2 release date announced
स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और ये 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है.
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 के रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन ही बच गए है. फैंस मूवी को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी उत्साहित है. फिस्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. राजकुमार और श्रद्धा की ये मूवी स्त्री की सीक्वल है, जो साल 2018 में रिलीज की गई थी. उस समय मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. मेकर्स को इसके सीक्वल से खास उम्मीद है. मैडॉक फिल्म्स की ये चौथी किस्त है और इसमें भेड़िया और मुंज्या शामिल है. अगर ये तीनों फिल्में साथ आ जाए तो, इसपर एक्टर ने बात की.
स्त्री, भेड़िया और मुंज्या आएंगे साथ
स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और इसके ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस के बीच सस्पेंस क्रिएिट कर दिया था. पिंकविला से बात करते हुए राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि क्या ऐसी कोई फिल्म बनाने का प्लान है जिसमें, स्त्री, भेड़िया और मुंज्या एक साथ होंगे. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, ”सच कहूं तो इसपर इसपर कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन निश्चित रूप से, यही कारण है कि यह यूनिवर्स बना है, कि हमारे पास एक बड़ी फिल्म होगी, जिसमें हमारे पास थानोस जैसा विलेन और विक्की जैसा आयरन मैन और श्रद्धा जैसी ब्लैक विडो होगी. एक बड़ी फिल्म.”
Also read: Munjya On TV: ओटीटी से पहले टीवी पर आएगी ‘मुंज्या’, देखने के लिए नहीं खर्च करने होंगे पैसे, नोट कर लें डेट
Also read:Stree 2: फिल्म में एक बार फिर देखने मिलेगी वरुण और श्रद्धा की जबरदस्त केमिस्ट्री
राजकुमार राव ने कही ये बात
राजकुमार राव ने आगे कहा, ”उससे पहले जैसे हमलोग एक यूनिवर्स धीरे-धीरे बना रहे, जब तक ये पिरामिड के टॉप तक ना पहुंच जाए. पर है, ये होगा.” गौरतलब है कि भेड़िया में वरुण धवन और कृति सेनन नजर आई थी. जबकि मुंज्या में अभय वर्मा और शरवरी वाघ ने काम किया था. मुंज्या इसी साल 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने उम्मीद से बेहतर बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया था. वहीं, भेड़िया साल 24 नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










