Raid 2: अजय देवगन की फिल्म में आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना को मिले इतने करोड़, सिर्फ 1 फिल्म से ही बटोर लिए इतने पैसे

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :02 May 2025 1:17 PM
विज्ञापन
Tamannaah fees in raid 2

Tamannaah fees in raid 2

Raid 2: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया. फिल्म में तमन्ना ने आइटम सॉन्ग किया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. सॉन्ग में एक्ट्रेस काफी हसीन लगी है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के लिए तमन्ना के हाथ कितने करोड़ रुपए आए.

विज्ञापन

Raid 2: रेड की शानदार सफलता के बाद अजय देवगन रेड 2 लेकर आए है. अजय फिल्म में अमय पटनायक के रोल में नजर आएंगे, जो एक ईमानदार आईआरएस अधिकारी है. एक्शन से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि दूसरे दिन भी तगड़ी कमाई करेगी. इस बीच आपको बताते हैं फिल्म में आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना भाटिया ने कितनी फीस ली है.

रेड 2 में आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना ने ली इतनी फीस

डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता की फिल्म रेड 2 में एक आइटम सॉन्ग ‘नशा’ है, जिसमें तमन्ना भाटिया नजर आई है. ये सॉन्ग काफी जबरदस्त है और तमन्ना इसमें काफी खूबसूरत लगी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सॉन्ग के लिए एक्ट्रेस ने करीब एक करोड़ रुपये की फीस ली है. जबकि अजय देवगन ने अमय पटनायक बनने के लिए 20 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है.

तमन्ना भाटिया अब इस फिल्म में आएंगी नजर

तमन्ना आगामी लोक थ्रिलर ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान भी इस फिल्म में होंगी. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कास्टिंग को लेकर कुछ कंफर्म नहीं है. यह फिल्म पौराणिक कथाओं, लोककथाओं से भरी होगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास रेंजर, राकेश मारिया की बायोपिक और बहुप्रतीक्षित सीक्वल नो एंट्री 2 शामिल हैं.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. रितेश शाह, निर्देशक राज कुमार गुप्ता, जयदीप यादव और करण व्यास सीक्वल के को- राइटर्स हैं. फिल्म अमय की 75वीं छापेमारी पर फोकस्ड है और वह मूवी में रितेश देशमुख के साथ भिड़ते दिखेंगे. रितेश के किरदार का नाम दादा मनोहर भाई है.

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola