Pushpa 2 Box Office Report: पुष्पा 2 का थम नहीं रहा क्रेज, 29वें दिन हुई इतनी कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jan 2025 11:25 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 OTT Release

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 29: निर्देशक सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2: द रूल का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी है. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अबतक ये सिनेमाघरों में चल रही है.

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 29: तेलुगु में रिलीज हुई पुष्पा 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म ने ना केवल हिंदी वर्जन नें जबरदस्त कमाई बल्कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अहम रोल किए हैं. मूवी ने देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया. 29वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां जानें.

29वें दिन फिल्म पुष्पा 2 ने सिर्फ इतनी कमाई की

पुष्पा 2 ने अपने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने 29वें दिन 5.1 करोड़ रुपये कमाए. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने हिंदी वर्जन में 3.75 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगु से 1.18 करोड़, तमिल से 15 लाख, कन्नड़ और मलयालम से 1-1 लाख रुपये की कमाई की.

भारत में पुष्पा 2 का ये रहा कलेक्शन-

  • पुष्पा 2 पहला हफ्ता- 725.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 दूसरा हफ्ता- 264.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 तीसरा हफ्ता- 129.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 23वां दिन- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 24वां दिन- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 25वां दिन- 16 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 26वां दिन- 6.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 27वां दिन- 5.1 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1189.85 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 ने बनाया ये रिकॉर्ड

पुष्पा 2 ने दुनिया भर में इतिहास रच दिया. फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1799 करोड़ रुपये की कमाई की है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को बाहुबली 2 (1788 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनाती है. जल्द ही मूवी 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लेगी. फिल्म की कमाई अभी भी नहीं रूक रही.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola