Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर अभी भी आग उगल रही है पुष्पा 2, 25वें दिन फिल्म ने तगड़ी कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2024 7:45 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 OTT

Pushpa 2 Box Office Collection Day 25: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने चौथे वीकेंड में भी डबल डिजिट की कमाई की. चलिए आपको बताते हैं अब तक मूवी ने कितना का बिजनेस कर लिया.

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 25: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल ने अपने रिलीज के चौथे हफ्ते तगड़ी कमाई की. फिल्म ने रविवार यानी 29 दिसंबर को डबल डिजीट में कमाई की. फिल्म का क्रेज दर्शकों में कम नहीं हो रहा है. रविवर को मूवी ने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरी तरफ वरुण धवन की मूवी बेबी जॉन का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है. पुष्पा 2 के सामने फिल्म पिट गई और रविवार को भी इसने कोई खास कमाई नहीं की.

पुष्पा 2: द रूल ने 25वें दिन पार किया ये आंकड़ा

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 25वें दिन सभी भाषाओं में 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया. कहा जा रहा है कि नये साल की छुट्टी पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अबतक सुकुमार की मूवी ने टोटल कमाई फिल्म ने 1157.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

आपको पुष्पा 2: द रूल के हर दिन की कमाई के बारे में बताते हैं-

  • पुष्पा 2 कलेक्शन पहला दिन- 174.90 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन दूसरा दिन- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन तीसरा दिन- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन चौथा दिन- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन पांचवां दिन- 64.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन छठा दिन- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन सातवां दिन- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन आठवां दिन- 19.03 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन नौवां दिन- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन दसवां दिन- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन ग्याहरवां दिन- 76.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 12वां दिन- 27.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 13वां दिन- 24.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 14वां दिन- 20.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 15वां दिन- 17.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 16वां दिन- 14.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 17वां दिन- 22.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 18वां दिन- 32.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 19वां दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 20वां दिन- 14.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 21वां दिन- 19.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 22वां दिन- 10.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 23वां दिन- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 24वां दिन- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 कलेक्शन 25वां दिन- 16 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1157.35 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola