Pushpa 2 Box Office Day 8: गुरुवार को पुष्पा 2 का मीटर डाउन रहा या हाई, 8वें दिन सुस्ती से कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Pushpa 2 box office collection day 40

Pushpa 2 box office collection day 40

Pushpa 2 Box Office Day 8: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि आठवें दिन एक्शन थ्रिलर की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Day 8: सुकुमार की ओर से निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है. मास एक्शन एंटरटेनर ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. साउथ के मुकाबले हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि पांचवें दिन से मूवी में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. आइये जानते हैं आठवें दिन अल्लू अर्जुन का कितना जादू चला.

पुष्पा 2 ने कितने करोड़ का किया कलेक्शन

पुष्पा 2 की कमाई में हर दिन के साथ गिरावट देखी जा रही है. जहां आठवें दिन मूवी ने महज दोपहर के शो तक 19.03 करोड़ कमाए. जिसके बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म का टोटल कलेक्शन 700.85 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि आंकड़े अभी और बढ़ेंगे, जैसे ही शाम और रात के शो की डिटेल्स सामने आएगी. 12 दिसंबर, 2024 को तेलुगु में 19.13 प्रतिशत और हिंदी में 18.71 प्रतिशत कुल ऑक्यूपेंसी थी.

पुष्पा 2 का कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1- 174.90 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 2- 93.8 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3- 119.25 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 4- 141.05 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 5- 64.1 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 6- 51.55 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 7- 43.35 करोड़
Pushpa 2 Box Office Collection Day 8- 19.03 करोड़

Pushpa 2 Total Collection- 707.38 करोड़

कहां से शुरू होती है पुष्पा 2 की कहानी

पुष्पा 2 में फहद ने भंवर सिंह शेखावत नाम के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. एक लाल चंदन तस्कर पुष्प राज, जिसका किरदार अर्जुन ने निभाया है. फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज भंवर की ओर से किसी भी तरह से पुष्पा को नीचे लाने की कसम खाकर खत्म हुई थी. गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने के बावजूद पुष्पा सिद्धांतों पर चलने वाले व्यक्ति बने हुए हैं. वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली का सम्मान करता है और अपने परिवार और प्रियजनों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Records: ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड, जानकर लगेगा झटका

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola