Pulkit Kriti Wedding: आज पुलिकत सम्राट संग फेरे लेंगी कृति खरबंदा, जानें मेन्यू से लेकर गेस्ट के बारे में

Pulkit Samrat- Kriti Kharbanda Wedding: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों खबरों में बने हुए है. कपल आज 15 मार्च को सात फेरे लेने वाले है. शादी को लेकर क्या खास तैयारी है, आपको बताते है.
Pulkit Kriti Wedding:पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा आज यानी 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. आज कपल शाम को दिल्ली एनसीआर के आईटीसी ग्रैंड मानेसर में सात फेरे लेंगे.

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 13 मार्च को शुरू हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 मार्च को मेहंदी और संगीत समारोह हुआ.

15 मार्च को दोपहर को हल्दी और शाम को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी करेंगे. कहा जा रहा है कि शादी में दोनों पक्षों से करीब 200 मेहमान शामिल होंगे. उनकी शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

पुलकित सम्राट और कृति की शादी में अली फजल, ऋचा चड्ढा, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, वरुण शर्मा और फिल्म निर्माता जोया अख्तर शामिल हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी का मेन्यू काफी खास होगा. उनके मेन्यू में दिल्ली की मशहूर चाट के साथ-साथ कोलकाता, बनारस, राजस्थान और महाराष्ट्र के व्यंजन भी शामिल होंगे.

पुलकित और कृति एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं. दोनों के बीच अनीस बज्मी के ‘पागलपंती’ के सेट के दौरान प्यार पनपा था. सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी. एक्टर ने पहले श्वेता रोहिरा से शादी की थी. हालांकि 11 महीने के बाद ही उनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए.

पुलकित पिछली बार फिल्म फुकरे 3 में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी ने काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

पुलकित सम्राट ने वीरे की वेडिंग, तैश और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा वो ‘मेड इन हेवन’ सीजन 2 में भी दिखे थे. जबकि कृति खरबंदा अगली बार रिस्की रोमियो में सनी सिंह के अपोजिट दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










