Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding: पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे

Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding: पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा 13 मार्च को शादी के बंधन में बधेंगे? कपल ने लगभग चार से पांच साल पहले अपने रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत की थी. अब उनके शादी का कार्ड भी वायरल हुआ है. आइये जानते हैं किस दिन से प्री-वेडिंग शुरू होगा.
Pulkit Samrat Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने लगभग चार से पांच साल पहले अपनी रोमांटिक जर्नी शुरू की थी. उनकी प्रेम कहानी फिल्म पागलपंती के हलचल भरे सेट के बीच परवान चढ़ी, जहां वे पहली बार एक-दूसरे से मिले. पहले तो कपल कैमरे से बचकर एक दूसरे संग डिनर डेट पर जाया करते थे, लेकिन बाद में स्टार्स ने दुनियाभर के सामने अपने रिश्तों को जगजाहिर कर दिया. अब कृति और पुलकित एक दूसरे संग शादी रचाने वाले हैं. जी हां आपने सही सुना… स्टार्स का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. ये शादी ड्रीम वेडिंग होगी.
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा इस दिन करेंगे शादी?
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित और कृति शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. पिंकविला के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह जोड़ा इस साल 13 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएगा. उनके बिग डे से पहले, शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है जिसमें शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स मौजूद है. इनविटेशन की बात करें तो चारों ओर समंदर दिखाई दे रहा है. वहीं बालकनी में एक कपल बैठा हुआ है और नीले पानी की ओर देख रहा है. इधर पुलकित गिटार बजा रहे हैं और उनकी साथी शांतिपूर्ण माहौल का आनंद ले रही हैं. साइड में उनका डॉगी बैठा हुआ है. निमंत्रण एक हार्दिक संदेश के साथ समाप्त होता है. “हमारे स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. लव, पुलकित और कृति.”
शादी को लेकर क्या बोले थे पुलकित सम्राट
इससे पहले एक इंटरव्यू में पुलकित ने कृति से शादी करने की योजना पर कमेंट किया था. उन्होंने कहा, “मेरा तो फंडा सिंपल है, जब तक आप सबसे अच्छे दोस्त के रूप में रह रहे हैं चीजें सुलझ जाती हैं. इस तरह, आपके झगड़े और प्यार दोस्तों वाले होते हैं. जब शादी की बात आती है, तो यह कभी-कभी दो व्यक्तियों के बीच के समीकरण को बदल देता है. इसलिए, जब तक आप सबसे अच्छे दोस्त हैं, आप सुलझे हुए हैं, इतना तनाव क्यों?
पुलकित सम्राट और कृति की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, पुलकित सम्राट को आखिरी बार फुकरे 3 में देखा गया था. इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं. पिछले साल उन्हें ‘मेड इन हेवन’ सीजन 2 में भी देखा गया था. वहीं कृति सनी सिंह के साथ रिस्की रोमियो में नजर आएंगी.
पुलकित और कृति की डेटिंग हिस्ट्री
अनीस बज़्मी की फिल्म पागलपंती के सेट पर इस जोड़ी के बीच लव स्टोरी पनपी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए, कृति ने अफवाहों को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा, “नहीं… वे अफवाहें नहीं हैं… हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.” हाल ही में, कपल की शादी की अटकलें तब तेज हो गईं जब उनके सगाई समारोह की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें जोड़े को अपनी सगाई की अंगूठियां दिखाते हुए देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










