Janhvi Kapoor को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Janhvi Kapoor को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को घायल करती हैं. आज वह अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में आइये जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

विज्ञापन

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए सभी बेताब रहते हैं. आज एक्ट्रेस अपना 27वां जन्मदिन मना रही है.

बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी ने शशांक खेतान की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. अभिनेत्री को उनके पहले प्रदर्शन के लिए दर्शकों से काफी सराहना और प्यार मिला. उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से काफी लाइमलाइट बटोरी.

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी जाह्नवी डॉक्टर बने. हालांकि, स्टारकिड ने अपनी मां से साफ कह दिया था कि उनके पास मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की समझ नहीं है.

ऐसा इसलिए क्योंकि बोनी कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बने और उसे कोई भी रिजेक्शन का सामने करना पड़ा या फिर फिल्मों में जाने के लिए स्ट्रगल हो.

ईशान खट्टर के साथ अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने खुलासा किया कि उदयपुर और फ्लोरेंस उनके पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन हैं.

जाह्नवी ने एक बार कहा था कि जब भी वह उदास महसूस करती हैं तो उनके पिता बोनी कपूर उनके पास जाते हैं. वह हमेशा अपनी बातें अपने पापा से शेयर करती रहती हैं. बोनी के अलावा, उनकी बहनें खुशी, अंशुला और अर्जुन उनका साथ देते हैं.

Also Read- गीले बाल-नशीली आंखे… Janhvi Kapoor ने कातिलाना अदाओं से लगाई आग, फैंस बोले- सर्दियों में पूरे माहौल को…

जाह्नवी के जन्म से ठीक पहले उनकी मां श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म ‘जुदाई’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया था. निर्माता और श्रीदेवी को फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के किरदार का नाम जाह्नवी बहुत पसंद आया और इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का भी यही नाम रखा.

जाह्नवी कपूर के सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था. हालांकि, अंतिम संस्कार समारोह के तुरंत बाद वह धड़क के सेट पर पहुंची और शूटिंग शुरू की. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह बुरी तरह टूट गई थी और दिमाग भटकाने के लिए काम करती रही.

लव लाइफ की बात करें तो जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. कपल अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं. हाल ही में कॉफी विद करण में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके स्पीड डायल पर शिखू हमेशा ही रहता है.

Read Also- Panchayat 3 OTT Release Date: पंचायत 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola