प्रियंका चोपड़ा इस वजह से लौटी हैं भारत, फिल्मों से नहीं इस खास चीज से है कनेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Nov 2022 1:26 PM

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा मुंबई वापस आते ही ताबड़तोड़ तसवीरें फैंस के साथ शेयर कर रही है. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हालांकि उनके मुंबई वापस आने के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही है. खासकर सभी इसे फिल्मों से जोड़कर देख रहे है. लेकिन ये सच नहीं है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीब 3 साल बाद भारत लौटी हैं और वो वापस आकर काफी खुश है. देसी गर्ल लगातार सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट दे रही है. प्रियंका के वापस आने को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आई है. हालांकि इसके पीछे के वजह का खुलासा हो गया है और इसका उनकी किसी फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है.

प्रियंका चोपड़ा इस वजह से आई हैं मुंबई

प्रियंका चोपड़ा अपने हेयरकेयर ब्रांड का प्रचार करने के लिए मुंबई वापस आई है. देसी गर्ल अपने बिजनेस वेंचर्स के लिए यहां है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया कि, एक्ट्रेस भारत में भी सोना फ्रेंचाइजी खोलने की योजना बना रही है. इसको लेकर वो कुछ व्यापारियों के साथ बातचीत कर रही है. बता दें किे प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां खोला है, जिसका नाम सोना है. अक्सर एक्ट्रेस वहां से अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है.

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म जी ले जरा

इसके अलावा वो मुंबई में सोना फ्रैंचाइजी रेस्तरां खोलने के बारे में भी बात कर रही है. वहीं, फिल्मों के बारे में बात करते हुए उस सूत्र ने बताया कि, फिलहाल वो हॉलीवुड में छोटी लेकिन प्रभावशाली भूमिकाएं करके बेहद खुश है. वो कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ एक बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा कर रही है, लेकिन अभी के लिए वह प्रोजेक्ट रुका हुआ है, लेकिन यह जल्द ही होगा.

Also Read: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा
‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ कब होगी रिलीज?

प्रियंका चोपड़ा की ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ 12 मई साल 2023 में रिलीज होगी. इस फिल्म की पटकथा जिम स्ट्रॉस ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है. प्रियंका की फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का रीमेक है. डियोन भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी और दोनों मुख्य किरदारों को प्यार में पड़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ का निर्माण स्क्रीन जेम्स ने किया है. (पीटीआई भाषा से इनपुट)

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola