मरी नहीं जिंदा है पूनम पांडे, इस वजह से खुद फैलाई अपनी मौत की खबर, कहा- सर्वाइकल कैंसर ने...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

पूनम पांडे के मैनेजर ने जानकारी दी कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया. हालांकि उनके फैंस और को-स्टार को उनकी मौत की खबर पर विश्वास नहीं था. आखिरकार उनकी बात सच हो गई. पूनम पांडे जिंदा है. उन्होंने अपना वीडियो शेयर कर ऐसा करने की पीछे की वजह बताई.

विज्ञापन

Poonam Pandey Alive: बीते दिन एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी मौत हो गई. एक्ट्रेस के मैनेजर ने जानकारी दी कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया. हालांकि उनके फैंस और को-स्टार को उनकी मौत की खबर पर विश्वास नहीं था. आखिरकार उनकी बात सच हो गई. पूनम पांडे जिंदा है. उन्होंने अपना वीडियो शेयर कर ऐसा करने के पीछे की वजह बताई.

undefined

नहीं मरी पूनम पांडे

पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं – मैं जीवित हूं. सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर हमला नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं. कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है. मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है.

https://www.instagram.com/p/C24C_LyIy6m/?hl=en

पूनम पांडे ने इस वजह से उठाया ये कदम

पूनम पांडे ने आगे वीडियो में कहा, हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए. आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो. क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं. आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें.

Also Read: Poonam Pandey: सर्वाइकल कैंसर से नहीं, तो क्या इस वजह से हुई पूनम पांडे की मौत? हुआ नया खुलासा https://www.instagram.com/p/C24H_mDIa-c/?hl=en&img_index=1

पूनम पांडे को जिंदा देख यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

पूनम पांडे का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तुम्हें जिंदा देखकर खुशी हुई, मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन फिर कभी ऐसा मत करना. एक यूजर ने लिखा, अगली बार जब लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे, तो आपने अपनी पूरी विश्वसनीयता खत्म कर दी है. एक यूजर ने लिखा, यह किसी चीज को बढ़ावा देने का सबसे हास्यास्पद तरीका था. एक यूजर ने लिखा, जागरूकता फैलाने का तरीका थोड़ा आसान है. एक यूजर ने लिखा, तरीका आपका बहुत खराब है. एक यूजर ने लिखा, यह एक स्टंट था. यह ठीक है कि वह जागरूकता पैदा करना चाहती थी, लेकिन इस स्टंट से बहुत सारे दिल टूट गए.

https://www.instagram.com/p/C24C5DCtyRU/?hl=en

पूनम पांडे के मैनेजर ने दी जानकारी


बीते दिन पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया था. इस पोस्ट में लिखा था. “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. दुख की इस घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे उन सभी चीजों के लिए प्यार से याद करते हैं जो हमने साझा की.” इस पोस्ट पर यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह एक फर्जी पोस्ट है. एक यूजर ने लिखा, अकाउंट हैक हो गया है क्या. एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी आत्मा को भगवान शांति दें.

Also Read: Poonam Pandey: कहां है पूनम पांडे की डेड बॉडी? KRK सहित इन स्टार्स ने किया दावा- वो मरी नहीं, जिंदा है
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola