Peddi Collection: बॉक्स ऑफिस पर गरजी राम चरण की ‘पेड्डी’, चौथे दिन छापे इतने करोड़ रुपये
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’, फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi Box Office Collection Day 4: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 233 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
Peddi Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ के चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने दुनियाभर में 233 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने सोमवार को भी शानदार पकड़ बनाए रखी. फिल्म की मजबूत पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रह सकता है.
चौथे दिन बढ़ी फिल्म की कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेड्डी’ ने चौथे दिन भारत में करीब 31.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा तीसरे दिन की कमाई 28.85 करोड़ रुपये से लगभग 10.6 प्रतिशत ज्यादा है. चार दिनों की कमाई के बाद ‘पेड्डी’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 157.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 187.02 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

जानें वर्ल्डवाइड कमाई
अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ओवरसीज मार्केट से ‘पेड्डी’ ने करीब 46 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 233.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी
फिल्म की कहानी पेड्डी (राम चरण) नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाना चाहता है. अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों में हाथ आजमाता है. उसकी मेहनत और प्रतिभा धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींचती है और आखिरकार उसकी कहानी सरकार तक पहुंच जाती है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम अचियम्मा है. फिल्म की कहानी की तारीफ हो रही है, लेकिन मूवी में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस तरीके से दिखाए जाने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- Bandar Collection: बॉबी देओल की ‘बंदर’ के छूटे पसीने, तीन दिनों की कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए