Pahalgam Terror Attack: कंगना रनौत ने पहलगाम आतंकी हमले पर बुलंद की आवाज, बोली- निहत्थे निर्दोष लोगों को

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :23 Apr 2025 2:29 PM
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Pahalgam Terror Attack

Kangana Ranaut on Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: अक्षय कुमार, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​समेत कई सेलेब्रिटीज ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही पीड़ितों के लिए न्याय की मांग भी की. अब इसके कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है. एक्ट्रेस ने अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि युद्ध हमेशा मैदान में की जाती है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज उठाई है. दरअसल मंगलवार दोपहर को, आतंकवादियों के एक समूह ने खूबसूरत बैसरन घास के मैदान में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, इस घटना के बाद कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी और 30 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पहलगाम हमले पर क्या बोली कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस दुखद घटना पर अपने विचार व्यक्त किए. उनकी पोस्ट में लिखा था, “उन्होंने उन नागरिकों पर गोलीबारी की, जिनके पास बचाव के लिए कुछ भी नहीं था, इतिहास में हर युद्ध, युद्ध के मैदान में ही लड़ा गया है, जब से इन नापाकों के पास हथियार हैं, वे निहत्थे निर्दोष लोगों को गोली मार रहे हैं. इन कायरों से कैसे लड़ें, जो केवल युद्ध के मैदान के बाहर ही लड़ना चाहते हैं.”

अमित शाह ने हमलावरों को दंडित करने का किया वादा

रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकधारी अचानक पास के जंगलों से निकले और शांत पहाड़ी स्थान का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इस क्रूर घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. पूरे भारत में लोग इस नुकसान पर शोक मना रहे हैं और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा बीच में ही छोड़ दी और उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए तुरंत वापस आ गए. गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और वादा किया कि हमलावरों को पकड़कर उन्हें दंडित किया जाएगा.

इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी जताया दुख

कंगना अकेली बॉलीवुड सेलेब नहीं है, जिन्होंने पहलगाम मुद्दे पर अपनी बात रखी. फिल्म जगत से कई अन्य स्टार्स ने भी दुख और गुस्सा जाहिर किया है. अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना बहुत बड़ी बुराई है. उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं.” राम चरण ने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले से दुखी हूं. ऐसी घटनाओं का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola