Nora Fatehi: दो सुपरहिट आइटम सॉन्ग किया परफॉर्म, फिर भी नहीं मिली फीस, नोरा ने कहा ‘मुझे पैसे की जरूरत थी…’

Nora Fatehi: दिलबर और कमरिया जैसे आइटम सॉन्ग परफॉर्म कर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली नोरा फतेही ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया उन्हें अपनी दोनों सॉन्ग्स के लिए फीस नहीं मिली थी.
Nora Fatehi: नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग परफॉर्म कर पॉपुलैरिटी हासिल किया है. इनमें से दो गाने साल 2018 में रिलीज हुए स्त्री का कमरिया और सत्यमेव जयते का गाना दिलबर है. इन दोनों गानों को यूट्यूब पर बिलियन में व्यूज मिले हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों गानों के लिए नोरा फतेही को फीस नहीं मिली थी. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान किया.
आइटम सॉन्ग के लिए नहीं मिले पैसे
नोरा फतेही ने राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें अपने दो सुपरहिट आइटम सॉन्ग के लिए पैसे नहीं मिले. उन्होंने कहा, ‘जब मैं इन दोनों गाने के क्रिएटर्स से मिली जिसके लिए मुझे कभी पैसे नहीं मिले. मैंने उन्हें फ्री में किया और मैंने इसलिए फ्री में किया क्योंकि मुझे लगा अभी वक्त नहीं है मेरे लिए पैसे कमाने का. फिलहाल समय था खुद को प्रूव करने का और नाम बनाने का.’ नोरा ने आगे दोनों फिल्मों का हिस्सा बनने पर बताया कि, यह मेरे लिए बड़ी बात थी. मैं पैसे के बारे में नहीं सोच रही थी जबकि तब मुझे पैसे की जरूरत भी थी.
नोरा ने आगे कहा, ‘जब मैं फिल्ममेकर्स के साथ बैठी तो मैंने कहा कि देखो हम इसे आइटम सॉन्ग बना सकते हैं और बस इसमें हम हॉट और सेक्सी दिखा सकते हैं या फिर हम गेम चेंज करें और इसे विजुअली और अच्छा बनाएं. एक डांस ओरिएंटेड गाना जिसे सब फैमिली के साथ देख सकते हैं.’
‘खाने तक के पैसे नहीं थे’
नोरा फतेही ने आगे स्त्री के गाने कमरिया में दिए गए कॉस्टयूम के बारे के बात की. उन्होंने बताया उन्हें जो ब्लाउज दिया गया था वह काफी छोटा था. नोरा बोलीं, “मैंने कहा मैं इसे नहीं पहन सकती. मैंने कहा कि भले ही ये सेक्सी सॉन्ग है, लेकिन मैं वल्गर नहीं दिख सकती. इसके बाद उन्होंने मुझे नया ब्लाउज दिया जिसमें मैं कम्फर्टेबल थी. कई लोगों को वो भी बहुत ओवर सेक्सी लगा होगा, लेकिन मेरे लिए वो सही था. मैं उसमें कम्फर्टेबल थी. नोरा ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब वह इन दोनों गानों की शूटिंग कर रही थीं तब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे और वह काफी दुबली हो गई थीं.
Also Read: Baaghi 4: टाइगर की फिल्म को मिली लीड हीरोइन, फिल्म का एक्शन इस बार होगा और भी बड़ा, रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










