Abhishek Bachchan संग डेटिंग की अफवाहों पर Nimrat Kaur ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपना सारा…

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2024 10:14 AM

विज्ञापन

Nimrat Kaur

निमरत कौर और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आ रही है. हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच निमरत ने जो कहा है, वह वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कुछ समय से एक्ट्रेस निमरत कौर, अभिषेक बच्चन संग डेटिंग की अफवाहों के कारण लाइमलाइट में बनी हुई है. दोनों की डेटिंग की अफवाहें तब आई, जब अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें काफी समय से चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन है. तलाक की खबरों पर कपल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं, अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है. इस बीच निमरत ने ऐसा कुछ कहा, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

निमरत कौर ने कही ये बात

अभिषेक बच्चन का नाम निमरत कौर के साथ जुड़ रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है. इंडिया डॉट कॉम के अनुसार हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर चल रहे गॉसिप को लेकर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं कुछ भी कर सकती हूं, लेकिन लोग वहीं कहेंगे जो वह कहना चाहते है. इन गॉसिप को रोका नहीं जा सकता और इसलिए मैं अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहती हूं.” बता दें कि अभिषेक और निमरत ने फिल्म दसवीं में साथ में काम किया था.

क्या ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच नहीं है कुछ ठीक

पिछले साल से ये चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के मैरिड लाइफ में कुछ प्रॉब्लम्स चल रही है. उसके बाद दोनों के तलाक की खबरें आने लगी. तलाक की अफवाहें तब तेज हुई जब राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में दोनों अलग-अलग आए. एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में शामिल हुई थी, जबकि अभिषेक अपनी फैमिली के साथ. वहीं, अगर जूनियर बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक की घोषणा की. इसका पहला लुक सामने आ गया है और मूवी 22 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी.

Also Read- ‘बेचारे की शादी हो गई…’, जब रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की वेडिंग में इनवाइट ना करने पर किया था खुलासा

Also Read- ‘अब वह रोती है..’, ऐश्वर्या राय-सलमान खान के ब्रेकअप पर सोहेल खान का खुलासा, कहा- उसने कभी इस रिश्ते को…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola