Nick Jonas: सलमान खान के बाद क्या शार्प शूटर्स के निशाने पर हैं निक जोनस, लाइव शो बीच में छोड़कर भागते दिखे सिंगर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Oct 2024 3:33 PM
Nick Jonas: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री पर डर का माहौल बना हुआ है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हॉलीवुड सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति के सिर पर लेजर प्वाइंट होते नजर आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर घबराकर लाइव शो बीच में छोड़कर भाग जाते हैं.
Nick Jonas: 12 अक्टूबर 2024 को हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सिनेमा जगत में डर का माहौल छाया हुआ है. उनकी मौत के बाद सलमान खान की भी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. दरअसल, जिन शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारी वे सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. इसी वजह से एक्टर को Y+ सिक्योरिटी दी गई है. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है. सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके चेहरे पर रेड लेजर लाइट नजर आ रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि सलमान खान के बाद शार्प शूटर के निशाने पर निक जोनस हैं. वायरल वीडियो में हम सिंगर को स्टेज छोड़कर तेजी से भागते हुए देख सकते हैं.
क्या निक जोनस की जान खतरे में है?
हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें निक जोनस के सिर पर एक लेजर प्वाइंट होते नजर आते है, जिसे देखकर निक जोनस घबराते हुए तेजी से भागते हैं. इस दौरान वह काफी डरे हुए नजर आ रहे हैं और शो को रोकने का इशारा कर रहे हैं. इसके बाद इसकी खबर सींग अपनी सिक्योरिटी टीम को भी देते हैं. इस वीडियो के सामन आते ही यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो के नीचे कमेंट किया कि, ‘शुक्र है कि वह ठीक हैं.’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘लॉरेंस ने हर जगह डर का माहौल बना रखा है.’
प्राग में लाइव शो कर रहे थे जोनस ब्रदर्स
निक जोनस अपने दोनों भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ मंगलवार को प्राग में अपना स्टेज शो कर रहे थे. इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी और वह बीच में ही लाइव शो छोड़कर भागते दिखे. हालांकि, अब तक सिंगर और उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामन नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










