क्या Coronavirus के लिए शाहरुख खान ने दिया करोड़ों का डोनेशन ?

Author :Shaurya Punj
Published by :Shaurya Punj
Updated at :28 Mar 2020 11:44 PM
विज्ञापन
क्या Coronavirus के लिए शाहरुख खान ने दिया करोड़ों का डोनेशन ?

सोशल मीडिया पर कल ये खबर वायरल हो रही थी कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए 111 करोड़ रुपये दान में दिए हैं.

विज्ञापन

कोरोनावायरस को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया, जिसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों और गरीबों पर पड़ा. इस मामले को लेकर साउथ के सुपरस्टार्स सामने आने लगे हैं और सरकार के राहत कोष में पैसे दान करने लगे हैं. साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने जहां दो करोड़ रुपये की राहत राशि दान की तो महेश बाबू ने एक करोड़ रुपये दान दिए. पवन कल्याण और महेश बाबू से प्रभावित होकर एक्टर राम चरण ने भी 70 लाख रुपये डोनेट किए.

सोशल मीडिया पर कल ये खबर वायरल हो रही थी कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने कोरोना वायरस पीड़ितों के लिए 111 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. पर शाहरुख खान के तरफ से इस खबर कि कोई पुष्टि नहीं कि गई. बाद में पता चला कि इस खबर को वायरल बनाने के लिए शाहरुख कि ईद 2017 में ली गई तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.

आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पीएम केयर फंड को 25 करोड़ रुपये दान दे रहे हैं. अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा है “यह वह समय है जब लोगों की जिंदगियां ही सबसे अहम हैं, और हमें इसके लिए कुछ भी और सब कुछ करने की जरूरत है और अब अपनी बचत से नरेंद्र मोदी जी के पीएम-केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान देने की प्रतिज्ञा करता हूं। अक्षय ने पीएम नरेंद्र मोदी को किए ट्वीट में यह बातें कहीं हैं। साथ ही उन्‍होंने लिखा है, आइए, लोगों की जानें बचाएं, जान है तो जहान है.

इसके अलावा वरुण धवन ने भी सहयोग राशि प्रदान की है. वरुण ने 55 लाख रुपये की धनराशि पीएम केयर्स और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान की है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये की राशि पीएम रिलीफ़ फंड में दान की थी। ऋतिक रोशन मुंबई के बीएमसी कर्मियों के लिए मास्क दान कर चुके हैं. वहीं दक्षिण भारत के कई कलाकार पीएम और सीएम रिलीफ़ फंड में आर्थिक मदद का एलान कर चुके हैं। कमल हासन, रजनीकांत, चिरंजीवी, राम चरन, पवन कल्याण ने कोरोना से लड़ाई में पीएम और सीएम फंडों में दान किया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola