Tiku Weds Sheru में 28 साल छोटी अवनीत कौर संग लिप-लॉक पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रोमांस की कोई...

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jun 2023 4:45 PM

विज्ञापन

अवनीत कौर 21 साल की है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 49 साल के है. दोनों के बीच फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में एक किसिंग सीन है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा. एक इंटरव्यू में एक्टर ने उस किसिंग सीन के बारे में बात की.

विज्ञापन

कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की जोड़ी है. दोनों की केमस्ट्री बड़े पर्दे पर साथ में काफी जम रही है. ट्रेलर में एक्टर अवनीत संग रोमांस करते नजर आ रहे है. दोनों के बीच एक लिप-लॉक सीन वाला सीन भी है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर काफी खींचा. हालांकि 28 साल छोटी अवनीत को किस करने पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया है. अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

अवनीत कौर संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लिपलॉक

अवनीत कौर 21 साल की है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी 49 साल के है. दोनों के बीच एक किसिंग सीन है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा. इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने उस किसिंग सीन के बारे में बात की. एक्टर ने अवनीत के साथ अपनी जोड़ी का बचाव करते हुए पूछा, ‘क्यों दिक्कत होगी?’ उन्होंने कहा कि, रोमांस एजलेस है और यंग जनरेशन में रोमांस नाम की चीज नहीं बची है.

https://www.instagram.com/p/CtoeUtGgMO-/?hl=en

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज के दौर में सब कुछ व्हाट्सएप पर होता है, चाहे वह प्यार हो या ब्रेकअप. उन्होंने फिर कहा, “जो लोग रोमांस में रह चुके हैं वे रोमांस कर सकते हैं. और कौन करेगा?” बता दें कि फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ 23 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी. अवनीत इस मूवी से बॉलीवुड में कदम रख रही है. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था.

Also Read: प्रेग्नेंसी में दीपिका कक्कड़ को हो रही है इस चीज की क्रेविंग, पति शोएब से बोली- मैं डॉक्टर को बोलूंगी…

इस फिल्म में आए थे नजर

पिछली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म जोगीरा सारा रा रा में नजर आए थे. मूवी में उनके साथ नेहा शर्मा थी और दोनों ने पहली बार साथ में काम किया था. नवाजुद्दीन एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं. वो हर बार अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola