Movies Releasing In March 2024: मार्च में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, अजय देवगन लेकर आ रहे 'शौतान', देखें List
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Mar 2024 9:33 AM
Movies Releasing In March 2024: मार्च का महीना शुरू हो गया है. इस महीने कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में हॉरर, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी फिल्में शामिल है.

Movies Releasing In March 2024: फिल्म ‘योद्धा‘ एक प्लेन हाईजैक पर बेस्ड फिल्म है. इस फिल्म में सिध्दार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में है. इस फिल्म को आप 15 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म लापता लेडीज, सुधीर नाम का एक लड़का शादी करके अपनी पत्नी को घर विदा कर के लाता है, कि तभी अचानक ट्रेन के रास्ते में उसकी पत्नी खो जाती है. इस फिल्म को आप 1 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. फिल्म का मेकर्स जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

फिल्म क्रू में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन एकता कपूर और रिया कपूर ने मीलकर किया है. इस फिल्म को आप 29 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म ‘कागज-2’ की कहानी सीतापुर से जुड़ी हुई है. इस फिल्म में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को आप 1 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘आदुजीवितम’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म को आप 28 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर सावरकर की बायोपिक है. फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में है. इस फिल्म से उन्होंने अपना डायरेक्टरल डेब्यू भी किया है. इस फिल्म को आप 22 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे.

फिल्म शैतान में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका लीड रोल में है. यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म को आप 8 मार्च को थिएटर्स में देख पाएंगे. इसका ट्रेलर काफी डरावना है और इसमें माधवन विलेन के रोल में दिखे है.

मानुषी छिल्लर और वरुण तेज अभिनीत, ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये एक देशभक्ति फिल्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










