मीरा राजपूत ने देवर ईशान खट्टर पर उठाया हाथ, मारा थप्पड़, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2022 11:02 AM
शाहिद कपूर ने अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो काफी फनी है, जिसपर सलेब्स रिएक्ट कर रहे है. वीडियो में वो तीनों मिलकर एक फिल्म का सीन रिक्रिएट करते है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ‘जर्सी’ में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे. शाहिद फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तसवीरें औऱ वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते है. उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो वाइफ मीरा राजपूत और छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ मिलकर फिल्म दिल चाहता है एक सीन रीक्रिएट करते दिखे.
शाहिद कपूर ने अपने भाई ईशान खट्टर और पत्नी मीरा राजपूत के साथ वीडियो पोस्ट कर लिखा, दिल क्या चाहता है. वीडियो में तीनों मिलकर दिल चाहता है का वो सीन रिक्रिएट करते दिखते है, जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान को मर्द बनने की सलाह देते है. वीडियो में ईशान, मीरा से बात करने की कोशिश करते है, जिसपर वो उसे चुप रहने के लिए कहती है.
https://www.instagram.com/p/CmBa64qO5qT/
सीन रिक्रिएट करते हुए शाहिद कपूर, ईशान खट्टर से कहते है, अरे मर्द बन, मर्द. अरे उसने तेरी मर्दान्गी को ललकारा है. जिसके बाद ईशान, मीरा के पास जाते है और कहते है. भॉप्स. ये सुनते ही मीरा कहती है, ईशान बनो मत, मैं तुम्हारी शक्ल भी नहीं देखना चाहती. भाड़ में जाओ और मीरा उसे थप्पड़ मारती है. जिसके बाद तीनों ही जोर-जोर से हंसने लगते है. वीडियो पर सेलेब्स के साथ-साथ यूजर्स कमेंट कर रहे है. राशी खन्ना ने लिखा, सो क्यूट. कृति सेनन ने लिखा, क्रैक. एक यूजर ने लिखा, ये जोड़ी अगर फिल्म में आ जाए तो छा जाएगी. एक यूजर ने लिखा, शाहिद कपूर मेरे फेवरेट है. एक औऱ यूजर ने लिखा, बेचारा फंस गया. एक यूजर ने लिखा, इन तीनों को फिल्म में आना चाहिए.
शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. एक्टर अगली बार निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी एक्शन फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में दिखाई देंगे. वो जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू भी करने वाले है.
Also Read: शाहिद कपूर की बेटी के बर्थडे में पहुंची करीना कपूर की ननद, तसवीरें देख फैंस के मन में आया ये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










