Manoj Bajpayee Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं ‘द फैमिली मैन’ के जासूस श्रीकांत तिवारी? जानें नेट वर्थ

Updated:
विज्ञापन
Manoj Bajpayee Net Worth

Manoj Bajpayee Net Worth

Manoj Bajpayee Networth: एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज के पहले दोनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला और अब इसकी तीसरी किस्त जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसी बीच, आज हम आपको मनोज बाजपेयी की संपत्ति की जानकारी देने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Neha Kakkar Net Worth: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. कृष्णा डीके और राज की ओर से निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. अमेजन प्राइम वीडियो ने इसकी तीसरी किस्त के रिलीज होने की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि यह 2025 में आएगी. हालांकि अब एक्टर ने ओटीटी प्ले से बातचीत के दौरान बताया कि यह सीरीज नवंबर में रिलीज होगी. सीरीज में मनोज की एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. तो आइए, उनकी संपत्ति पर एक नजर डालते हैं.

मनोज बाजपेयी के करियर की शुरुआत

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की शिक्षा लेने के बाद मनोज बाजपेयी ने ‘इम्तिहान’, ‘स्वाभिमान’ और ‘सुनो रे किस्सा’ जैसे शोज से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें 1998 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ से पहचान मिली. इस फिल्म में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे की भूमिका ने उन्हें बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिलाया. इसके बाद उन्होंने ‘LOC कारगिल’, ‘शूल’, ‘पिंजर’ और ‘राजनीति’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया. फिर 2012 की क्राइम फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सरदार खान के किरदार ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया. वह राजकुमार राव के साथ ‘अलीगढ़’ फिल्म में नजर आए थे और इस फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी. उसके बाद, उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ सीरीज में जासूस श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई, जिसे बेहद बड़ी सफलता मिली.

मनोज बाजपेयी की संपत्ति

मनोज बाजपेयी की कुल संपत्ति की बात करें, तो लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 170 करोड़ रुपए है. उनके पास मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान अपार्टमेंट है. साथ ही बिहार के अपने गृहनगर चंपारण में भी संपत्ति है. एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपए फीस लेते हैं. एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 50-60 लाख रुपए की कमाई करते हैं. इसके अलावा, वह लैंड क्रूजर प्राडो, मर्सिडीज-बेंज GLS 400d 4MATIC, SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो और BMW 5 सीरीज सेडान जैसी करोड़ों की गाड़ियों के मालिक हैं.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola