Mamta Kulkarni: महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने खर्च किए 10 करोड़ रुपए? बोलीं- मेरे आंसू नहीं…

Mamta Kulkarni Viral Video
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक खबर तेज है कि एक्ट्रेस ने महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपए दिए थे. अब इसपर एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है और पूरी सच्चाई बताई है.
Mamta Kulkarni: 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर अपनी आदाओं से राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की उपाधि स्वीकार की थी, जिसके बाद कई विवादों की वजह से उन्हें पद से निष्कासित कर दिया गया था. अब उन्हें लेकर इंडस्ट्री में एक खबर तेज है कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किये थे. इसपर एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है और पूरी बात बताई है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

महामंडलेश्वर बनने के लिए दिए 10 करोड़
ममता कुलकर्णी ने अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है. एक्ट्रेस को कई विवादों के बाद हाल ही महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया. अब उनपर यह आरोप है कि उन्होंने इस पद के लिए 10 करोड़ रुपए दिए थे. इसपर एक्ट्रेस ने ‘आपकी अदालत’ शो में बातचीत करते हुए बताया कि यह सारे आरोप गलत हैं और उनके पास बिलकुल पैसे नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे पास 10 करोड़ क्या, 1 करोड़ भी नहीं हैं. सरकार ने मेरे बैंक अकाउंट सीज कर दिए हैं. आपको मालूम नहीं है मैं किस तरह से रह रही हूं. मेरे पास पैसे नहीं हैं. यूं ही मेरे आंसू नहीं निकलते हैं. मैंने काफी त्याग किया है. किसी से 2 लाख उधार लिए, क्योंकि गुरुजी को दक्षिणा देनी होती है. ममता ने बताया कि उनके तीन अपार्टमेंट जर्जर हालत में हैं, उनमें दीमक लग गए हैं. क्योंकि वे पिछले 23 साल से बंद पड़े थे.’
23 साल बाद भारत लौटने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

ममता कुलकर्णी ने 23 साल बाद भारत लौटने पर कहा, ‘मैं 23 साल तक इंडिया नहीं आई थी. मैंने संकल्प लिया था जिसने मुझपर आरोप लगाया वो पहले कोर्ट केस पहले खत्म होना चाहिए. तभी मैं हिंदुस्तान में पैर रखूंगी. पब्लिसिटी के लिए ममता कुलकर्णी का नाम केस में डाला गया. मैंने 23 साल तप किया है. 3-3 महीने अन्न त्यागा था. मैंने हठ योग का पालन कर आदिशक्ति को मेरे सामने आने के लिए विवश किया था. मैंने आदिशक्ति को कहा जब तक तू नहीं आएगी, अन्न नहीं खाऊंगी. 5 दिन मैं बिना पानी के रही. 15वें दिन भगवती के दर्शन हुए.’
यह भी पढ़े: ममता कुलकर्णी ने किया मंत्र उच्चारण, सुनकर चौंक जाएंगे आप, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










