Malaika Arora Net Worth: अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका को मिला नया प्यार? जानिए उनकी नेटवर्थ

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Mar 2025 2:05 PM

विज्ञापन

Malaika Arora Net Worth

Malaika Arora Networth: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा के साथ डगआउट एरिया में स्पॉट किया गया है. हालांकि, अबतक इस मामले पर रिएक्शन सामने अनहि आया है. इसी बीच आइए मलाइका की नेटवर्थ पर एक नजर डालते है.

विज्ञापन

Malaika Arora Net Worth: बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद ही से अक्सर वह किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं. इस बीच अब उन्हें एक नए शख्स के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर है. दरअसल, गुवाहाटी में चल रहे राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के दौरान मलाइका को राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा के साथ देखा गया है. तब से सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की खबर सामने आ रही है और दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है. हालांकि, कुमार संगकारा शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी है. इसी बीच आज हम आपको मलाइका अरोड़ा की संपत्ति की जानकारी देते है.

एक एपिसोड का 68 लाख रुपए वसूलती है

मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वह आइटम सॉन्ग्स में नजर आती है, जो काफी हिट होते हैं. एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपए है.एक्ट्रेस फिल्मों में आइटम सॉन्ग का 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उन्हें बहुत मुनाफा होता है. रियलिटी शोज के जज के रूप में वह एक एपिसोड का 68 लाख रुपए फीस लेती है. इसके अलावा उनकी सबसे ज्यादा कमाई उनके योगा क्लास से होती है. मलाइका महंगी गाड़ियों की भी काफी शौकीन है. उनके पास 1.7 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 1.3 करोड़ रुपये की BMW 7 सीरीज, 90 लाख रुपये की वोल्वो XC90 और 69 लाख रुपये की ऑडी Q7 है.

तलाक के बाद पति से मिले इतने करोड़ की एलिमनी

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है. 2016 में इनका तलाक हो गया था, जो बेहद चौंकाने वाला था. उसके बाद वह अरबाज का घर छिड़के बांद्रा में शिफ्ट हो गई और वो आज भी वही रहती है. 2017 के तलाक को कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद मलाइका को अरबाज से 15 करोड़ रुपए की एलिमनी मिली थी. इसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में आ गए. अर्जुन उनसे 10 साल छोटे है, जिस वजह से मलाइका को बहुत ट्रोल भी किया गया था. हालांकि उनका रिश्ता भी अब टूट गया है.

यह भी पढ़े: 200 करोड़ की एलिमनी छोड़कर भी करोड़ों की मालकिन, इस टॉप एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल देख उड़ जाएंगे होश!

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola