Malaika Arora Birthday: कभी टॉमबॉय बन दादागिरी करती थीं मलाइका, अब ग्लैमर और फिटनेस से चुराती हैं लाखों दिल

Malaika Arora Birthday: मलाइका का नाम इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस और मॉडल में शुमार है. कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग परफॉर्म भी किए हैं. अक्सर एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं.
Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिटनेस और अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं. इन्हीं में से एक नाम है मलाइका अरोड़ा का. मलाइका की स्टाइलिंग और फिटनेस से इस बात का पता लगा पाना बहुत मुश्किल है कि उनकी उम्र 50 साल से अधिक है. जी हां, आज मलाइका अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आज अपनी अदाओं से लाखों लोगों के होश उड़ाने वाली मलाइका एक वक्त पर टॉमबॉय बनकर घूमती थीं तो आपको विश्वास होगा? अगर नहीं तो आइए इसके पीछे की पूरी बात बताते हैं.
टॉमबॉय बनकर दादागिरी करती थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर, 1973 को मुंबई के ठाणे में हुआ था. पेशे से वह एक एक्टर, डांसर, मॉडल और वीजे हैं. उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग परफॉर्म किया है, जिनमें कांटे, ईएमआई, छैया छैया, गुड़ नालो इश्क मीठा, माही वे, काल धमाल, और मुन्नी बदनाम हुई शामिल हैं. लेकिन बता दें कि अपने ग्लैमर से लाइमलाइट बटोरने वाली मलाइका बचपन में बहुत सीधी-साधी थीं. आज अपनी स्टाइलिंग से फैशन आईकॉन बनने वाली मलाइका स्कूली दिनों में टॉमबॉय बनकर घूमती और दादागिरी करते नजर आती थीं.
टीचर बनना चाहती थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का तलाक तब ही हो गया था, जब वह 11 साल की थीं. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ग्लैमर की दुनिया में कदम रखेंगी. क्योंकि बचपन से वह एक टीचर बनना चाहती थीं. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. और काफी कम उम्र में उन्होंने वीडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद मलाइका ने क्लब एमटीवी जैसे शोज में काम किया और फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. फिर क्या था एक्ट्रेस मॉडलिंग के साथ ही ग्लैमर की दुनिया में भी कदम रख चुकी थीं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर भी किए.
मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ
मलाइका अरोड़ा ने फिल्मों में काम करने से पहले कई एड्स में भी काम किए हैं. और इसी दौरान उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई थी. धीरे धीरे मुलाकातें बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया. फिर 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 1998 में शादी रचाई थी. उन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है. हालांकि, दोनों शादी के 19 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए. फिर मलाइका अरोड़ा ने कुछ साल एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया. वहीं, अरबाज खान ने भी दूसरी शादी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










