मौत के करीब पहुंच गई थी ये एक्ट्रेस, समुद्र में लगी थी डूबने, हीरो ने ऐसे बचाई थी जान

Updated:
विज्ञापन

लारा दत्ता, फोटो- इंस्टाग्राम

लारा दत्ता ने ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने का एक्सपीरियंस शेयर किया. अक्षय कुमार ने समय रहते उनकी जान बचाई. इस घटना के बाद वह पानी से डरने लगी थी.

विज्ञापन

एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने उस डरावने पल को याद किया, जब वह समुद्र में डूबने लगी थीं और अक्षय कुमार ने उन्हें बचाया था. लारा ने एशियन टेलीविजन नेटवर्क कनाडा के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान एक डांस सीक्वेंस समुद्र किनारे फिल्माया जा रहा था. इस दौरान अचानक एक तेज लहर आई, जिसने उन्हें और अक्षय कुमार को समुद्र के अंदर खींच लिया. लारा ने बताया कि उन्होंने भारी कपड़े पहने हुए थे और पानी में जाते ही सीधे नीचे डूबने लगी. लारा ने कहा, “मैं पानी के अंदर चली गई थी, मुझे तैरना नहीं आता था और मैं पत्थर की तरह नीचे जा रही थी.”

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने बचाई जान

इस खतरनाक सिचुएशन में अक्षय कुमार ने लारा की जान बचाई. उन्होंने लारा को पकड़कर किसी तरह किनारे तक पहुंचाया. घटना के बाद लारा की हालत काफी खराब हो गई थी. उन्हें हाइपोथर्मिक शॉक लग गया और शूटिंग तुरंत रोक दी गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हुआ.

इस हादसे के बाद पानी से लगने लगा डर

इस घटना का असर लारा दत्ता के मन पर काफी समय तक रहा. जब बाद में अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म ‘ब्लू’ में काम करने का ऑफर दिया, जो पानी के अंदर शूट होने वाली फिल्म थी, तो उन्होंने पहले इसे करने से मना कर दिया था. लारा ने बताया कि उस हादसे की यादें अभी भी उनके मन में ताजा थी. उन्होंने अक्षय से कहा कि वह यह फिल्म नहीं कर पाएंगी. हालांकि अक्षय ने लारा से कहा कि अगर डर है तो उसे खत्म करने के लिए तैरना सीखो. एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उनकी उम्र करीब 30 साल थी और उन्होंने सोचा कि अब तैरना सीखना आसान नहीं होगा. हालांकि उन्होंने तैरना सीखा और फिर फिल्म ‘ब्लू’ में काम भी किया.

यह भी पढ़ें- Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola