Krrish 4: इस विदेशी सिंगर ने ऋतिक रोशन संग कृष 4 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये बड़ी मूवी है

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Jun 2025 8:07 AM

विज्ञापन

Jackson Wang reacts on part of Krrish 4

Krrish 4: ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ के बाद अब ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कृष 4 का हिस्सा कौन होंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है. हाल ही में एक्टर को के-पॉप स्टार जैक्सन वांग के साथ देखा गया, जिसके बाद अफवाह उड़ने लगी कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे. इसपर वांग ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे. साथ ही ऋतिक, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस भी करते दिखेंगे. इस बीच उनकी फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा हो रही है. दरअसल, के-पॉप ग्रुप GOT7 के जैक्सन वांग हाल ही में एक्टर के साथ नजर आए थे, जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि वांग कृष 4 में काम करने वाले हैं. कहा जा रहा था कि वह कैमियो रोल निभा सकते हैं. अब वांग ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

कृष 4 का हिस्सा होने पर जैक्सन वांग ने तोड़ी चुप्पी

अपने स्टूडियो एल्बम MAGIC MAN 2 के प्रमोशन के लिए के-पॉप ग्रुप GOT7 के जैक्सन वांग भारत आए थे. यहां उन्होंने ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली से मुलाकात किया. कृष 4 का हिस्सा होने पर वांग ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि ये फेक न्यूज है. ये बड़ी मूवी है और मैंने कभी एक्टिंग नहीं किया, तो मेरे लिए ये नामुमकिन है. वायरल हो रहे दावों पर उन्होंने कहा कि ये यह उनके और मेरे बीच का एक मजाक है. इसलिए, यह सिर्फ मनोरंजक खबर थी.

कृष 4 का निर्देशन कौन करेंगे?

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 चर्चा में है. इस फिल्म का कमान उनके पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन संभालने वाले हैं. कोई मिल गया, कृष और कृष 3 का निर्देशन राकेश रोशन ने ही किया था. फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा जोनास, रेखा और प्रीति जिंटा ने काम किया था. अब देखना होगा कि कृष 4 में कौन सी एंक्ट्रेस की एंट्री होगी.

वॉर 2 कब होगी रिलीज?

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन फिल्म वॉर 2 का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है. फिल्म इसी साल 14 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक, कबीर के किरदार में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें– Sunny Deol: ढाई किलो हाथ वाले सनी का इस शख्स के लिए छलका दर्द, कहा- आज जो कुछ भी हूं… जानकर आपकी आंखें भर आएंगी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola