Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट करते समय अर्चना गौतम की हालत खराब, हवा में लटक माता रानी को किया याद, VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jul 2023 9:00 AM
खतरों के खिलाड़ी 13 का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम खतरनाक स्टंट करते देखी जा सकती है. वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस हवा में लटक कर माता रानी का नाम ले रही हैं, उनका ये फनी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही टेलीविजन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जहां कंटेस्टेंट्स ने केपटाउन में कई खतरनाक स्टंट किये. इस सीजन में साउंडस मौफाकिर, अर्चना गौतम, डेज़ी शाह, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, रोहित बोस रॉय, शीजान खान जैसे स्टार्स दिखाई दिए. अब रियालिटी शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम हवा में लटकी हुई दिख रही हैं. वहीं रोहित शेट्टी उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं.
कलर्स की ओर से शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अर्चना गौतम एक स्टंट कर रही हैं, जिसमें वह हवा में लटकी हुई हैं. उन्हें फ्लैग्स लेकर दूसरे तरफ जाना है. हालांकि ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वह पार नहीं कर पाती और वहीं जाकर बैठ जाती है. वह कहती है, ‘सर मैं नहीं कर रही’. इसके बाद रोहित शेट्टी उसे हिम्मत देते हैं और कूदने के लिए कहते है. जिसके बाद एक्ट्रेस कहती है कि ‘अर्चना बेइज्जती करवाएगी क्या अपनी’ और जोर-जोर से माता रानी का नाम लेने लगती है. अर्चना की ये फनी हरकत देख सब हंसने लगते है.
https://www.instagram.com/p/CubH_y7ORiy/?hl=en
अर्चना गौतम का ये स्टंट करने वाला अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. वो वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अर्चना आपको और उन लोगों को मोटिवेट कर रही है, जो कह रहे हैं कि वह स्टंट को अबोर्ट कर देंगी, आइए सिर्फ यह दिखाने के लिए कि वह अपने प्रदर्शन से आपको चुप करा देंगी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”प्रोमो देख के खुश हो गया मन…मौत को छूकर टक से वापस आ सकती है अर्चु…जस्ट वेट एंड वॉच”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसा लग रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 13 में अर्चना एक हिट प्रोमो दे सकती हैं या इसका आनंद भी ले सकती हैं. इस बार kkk13 अर्चना काफी फनी करती नजर आने वाली हैं या फिर दर्शक उन्हें देखने के लिए kkk 13 भी देखेंगे, उन्होंने शो को सुपरहिट बनाया है”.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 की शूटिंग हुई खत्म, खतरनाक स्टंट कर ये कंटेस्टेंट पहुंचे फाइनल्स में, कौन होगा विनर
खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 प्रतियोगियों ने कुछ कर दिखाने की ठानी. जिसमें डेजी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रशमीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडस मुफ़ाकिर, निर्रा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स शामिल हैं. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह स्टंट-आधारित रियलिटी शो 15 जुलाई, 2023 को प्रीमियर के लिए तैयार है और हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा. दर्शक इस शो को चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर भी देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










