Kesari Veer Box Office Collection Day 4: चार दिन में ही फ्लॉप हो गई केसरी वीर, कलेक्शन जान होंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Kesari Veer Box Office Collection Day 4

Kesari Veer Box Office Collection Day 4

Kesari Veer Box Office Collection Day 4: सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर का खेल चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया. मूवी को दर्शकों ने देखने से मना कर दिया. ये हम नहीं फिल्म के कलेक्शन कह रहे हैं. आइए आपको चौथे दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Kesari Veer Box Office Collection Day 4: सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली स्टारर फिल्म केसरी वीर, कपकपी और भूल चुक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तीनों फिल्मों में से सबसे बेहतर प्रदर्शन राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म कर कर रही है. केसरी वीर को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया. ना तो सूरज का कमबैक और ना ही सुनील का स्टार पावर फिल्म को डूबने से बचा पाया. 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब है. चलिए आपको चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई केसरी वीर

केसरी वीर की कमाई ने ओपनिंग डे से ही मेकर्स को निराश किया है. बॉक्स ऑफिस का हाल ऐसा है कि मूवी बजट की लागत भी निकाल नहीं पाएगी. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन फिल्म ने करोड़ रुपये का कर लिया है. रविवार की छुट्टी का भी फिल्म को फायदा नहीं मिला. अब उम्मीद कम है कि मूवी की कमाई में इजाफा होगा.

  • Kesari Veer Box Office Collection Day 1: 0.25 करोड़ रुपये
  • Kesari Veer Box Office Collection Day 2: 0.31 करोड़ रुपये
  • Kesari Veer Box Office Collection Day 3: 0.36 करोड़ रुपये
  • Kesari Veer Box Office Collection Day 4: 0.01 करोड़ रुपये

केसरी वीर का टोटल कलेक्शन- 0.93 करोड़ रुपये

सूरज पंचोली ने सलमान खान की तारीफ की

सूरज पंचोली ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके करियर की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई. हटरफ्लाई संग बातचीत में सूरज ने कहा कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस किया है और उनका वह पहला सॉन्ग था. उससे ज्यादा मैं उनका थैंकफुल और ग्रेटफुल नहीं हो सकता. मैं यहां बैठा हूं कि उन्होंने मुझे पुश किया है. सूरज ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म चली नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola