Katrina Kaif Baby Photo Fact Check: क्या कैटरीना कैफ ने बेटे के साथ पहली फोटो शेयर की? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानकर फैंस रह गए हैरान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Nov 2025 7:47 PM
कैटरीना कैफ बेबी फोटो फैक्ट चेक, फोटो- इंस्टाग्राम
Katrina Kaif Baby Photo Fact Check: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्या यह असली है? फैक्ट चेक में जानें पूरी सच्चाई.
Katrina Kaif Baby Photo Fact Check: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी और 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बेबी बॉय का स्वागत किया. कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर यह खुशखबर दी थी, जिसमें लिखा था, “हमारी खुशियों का बंडल आ गया है. बहुत प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं.”
इन दिनों सेलेब्रिटीज के बीच बच्चों की फोटो न दिखाकर सिर्फ एनाउंसमेंट कार्ड शेयर करने का ट्रेंड जोरों पर है. इसी तरीके को फॉलो विक्की-कैट ने भी किया, जिसके बाद फैंस लंबे समय से जूनियर कौशल की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और उनके बेबी बॉय की एक तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी. अब इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.
यहां देखें कैटरीना कैफ के बेटे की फोटो-
क्या सच में कैटरीना ने अपने बेटे की फोटो शेयर की?
वायरल तस्वीर में कैटरीना कैफ सफेद कार्डिगन पहने अपने बच्चे को गोद में लिए मुस्कुराती नजर आ रही हैं. साथ में एक इमोशनल कैप्शन लिखा गया है, जिसमें कैटरीना के मदरहुड जर्नी की तारीफ की गई है.
तस्वीर देखकर कई फैंस भावुक हो गए और कमेंट करने लगे कि कैटरीना ने आखिरकार अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है. कुछ लोगों ने इसे “ट्रेंड फॉलो न करने वाली खूबसूरत फोटो” बताया और खूब प्यार जताया.
क्या है वायरल फोटो की सच्चाई? (Fact Check)
फैक्ट चेक करने पर पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं है. यह फोटो AI (Artificial Intelligence) की मदद से बनाई गई है. असल बात यह है कि जिस तस्वीर को आधार बनाकर यह AI फोटो तैयार की गई है, वह कैटरीना ने वर्ष 2023 में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उसी तस्वीर को एडिट करके उसमें बेबी जोड़ दिया गया और इसे “पहली मां-बेटे की फोटो” बताकर वायरल कर दिया गया.
पहले भी कई स्टार्स हुए AI फेक फोटोज के शिकार
कैटरीना-विक्की अकेले ऐसे बॉलीवुड कपल नहीं हैं. इससे पहले भी दीपिका पादुकोण–रणवीर सिंह, आलिया भट्ट–रणबीर कपूर के बच्चों की AI से बनी फर्जी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










