Kartik Aaryan: पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस कर कार्तिक आर्यन ने लूट ली महफिल, बहन की संगीत का वीडियो वायरल

Kartik Aaryan Dancing On Lollipop Lagelu
Kartik Aaryan: ग्वालियर में बहन कृतिका की संगीत में कार्तिक आर्यन ने पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर धमाकेदार डांस कर महफिल लूट ली. उनका देसी अंदाज और एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Kartik Aaryan ग्वालियर में अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी का जश्न धूमधाम से संपन्न हुआ. कृतिका तिवारी की शादी पायलट तेजस्वी सिंह से एक ड्रिमी सेरेमनी से कम नहीं थी. इस शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए. ऐसे में कार्तिक आर्यन का अपनी बहन के संगीत से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस्में उन्होंने फेमस भोजपुरी गाने लाॅलीपाॅप लागेलु पर जमकर डांस किया.
अपनी बहन की शादी में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भोजपुरी गाने पर किया जबरदस्त डांस। ❤️🔥 pic.twitter.com/nXtk9I5bsf
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) December 8, 2025
बहन की शादी से जमकर वायरल हो रहे क्लिप्स
शादी के इन दिनों सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. चाहे भाई होने के नाते जिम्मेदारियां निभाना हो या देर रात तक नाचते-गाते रहना – कार्तिक हर पल का पूरा आनंद लेते दिखे. उनका यह रूप देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए और उनकी तारीफों की झड़ी लग गई.
एक वीडियो में कार्तिक अपने दोस्तों संग मशहूर भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर बिजली की तरह थिरकते दिखाई दिए. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया और लोगों ने कार्तिक के इस चुलबुले अंदाज को खूब पसंद किया. उनकी एनर्जी और सहजता ने सभी का दिल जीत लिया.
कार्तिक और कृतिका का इमोशनल मोमेंट
इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें कार्तिक अपनी बहन कृतिका के साथ गाने ‘फूलों का तारों का’ पर बेहद भावुक अंदाज में डांस करते दिखे. जैसे ही कार्तिक ने कृतिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर बुलाया, पूरा माहौल भावनाओं से भर गया. दोनों भाई-बहन ने बेहद खूबसूरती से इस पल को जिया. कृतिका लाल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं कार्तिक गुलाबी रंग की फ्लोरल प्रिंट कुर्ता-पायजामा में पूरे समारोह की शान बढ़ाते दिखे.
इन वायरल वीडियोज ने फिर साबित कर दिया कि कार्तिक सिर्फ पर्दे के ही सितारे नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी उतने ही सरल और अपनेपन से भरे हुए इंसान हैं. अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने बहन की शादी में पूरी दिलचस्पी लेते हुए हर जिम्मेदारी निभाई और हर पल को खास बनाया.
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan Dance Video: कजरा रे पर थिरके कार्तिक आर्यन, बहन कृतिका की शादी में दिखा मस्ती भरा अंदाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




