Karishma Tanna: पड़ोसी करिश्मा ने सैफ पर हुए हमले पर किया रियेक्ट, बोलीं- हम सभी के लिए वेकअप कॉल…, VIDEO

Karishma Tanna and Saif Ali Khan
Karishma Tanna: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ हुए हमले के बाद अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस मामले को सभी के लिए वेकअप कॉल बताया है.
Karishma Tanna: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ गुरुवार को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुए हादसे पर एक्ट्रेस और उनकी पड़ोसी करिश्मा तन्ना का रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस का कहना है कि सैफ के साथ हुआ यह हादसा सभी के लिए एक वेकअप कॉल है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह काफी वक्त से सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कह रही हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें पैपराजी उनसे सैफ के हादसे वाले मामले पर सवाल करती हैं. इसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘हां, मुझे पता है. ��हुत बुरा लग रहा है. यह सभी के लिए वेकअप कॉल है. यह सच में बहुत खराब बात है. दुख हो रहा है. मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं. मेरी कामना है कि सैफ अली खान जल्दी स्वस्थ हों’. सैफ अली खान के हालत की बात करें तो उनकी सर्जरी सफल रही है और अब वह खतरे से बाहर हैं. साथ ही सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने उनके शरीर से 3 इंच लंबी नुकीली चीज निकाली है. अब एक्टर के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










