कपिल शर्मा शो में आएंगे पीएम मोदी? बातों ही बातों में PM ने दिया बड़ा हिंट !

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Mar 2023 8:59 AM

विज्ञापन

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा समय भी देखा है, जब वो डिप्रेशन में चले गए थे. जी हां, इस हंसने वाले चेहरे के पीछे भी एक रोता चेहरा हो सकता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब उन्हें सुसाइड करने का ख्याल आया था.

विज्ञापन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ज्विगाटो को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म में वो एक गंभीर किरदार निभा रहे है और इसे लेकर वो तारीफें बटोर रहे है. कॉमेडियन फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के उस पल के बारे में बताया जब उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल आता था. इसके पीछे की वजह आपको बताते है.

जब कपिल शर्मा को आता था आत्महत्या का ख्याल

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा समय भी देखा है, जब वो डिप्रेशन में चले गए थे. जी हां, इस हंसने वाले चेहरे के पीछे भी एक रोता चेहरा हो सकता है. सुधीर चौधरी के शो सीधी बात में एक्टर ने बताया कि एक समय उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल मन में आता था. इस दौरान कॉमेडी किंग से उन्होंने पूछा, आपने कभी आत्महत्या के बारे में सोचा है? सुसाइड करने के बारे में सोचा है?

कपिल शर्मा ने कही दिल की बात

इसपर कपिल शर्मा ने कहा, उस फेज में ऐसा ही लगता था. हां मुझे ऐसा लगता था. मुझे लगता था कि कोई है ही नहीं अपना. ना समझाने वाला, ना कोई ख्याल रखने वाला. ये भी नहीं पता चलता कि कौन आसपास जो लोग हैं वो फायदे के लिए जुड़े हुए हैं. खासकर कलाकार लोग. बता दें एक्टर आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.

Also Read: Pop Kaun Trailer: जाते-जाते हंसा गए सतीश कौशिक, मरने के बाद रिलीज हुआ ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर, फैंस बोले-अभी भी…

कपिल शर्मा शो में पीएम मोदी

इस शो में कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो द कपिल शर्मा शो में गेस्ट में रूप में इनवाइट किया था. कपिल ने कहा, मैं परस्नली जब मिला पीएम मोदी साहेब से, तो मैंने उनको बोला भी कि सर कभी हमारे शो पर भी आ जाए. उन्होंने मुझे मना भी नहीं किया. उन्होंने कहा, अभी तो मेरे विरोधी बहुत कॉमेडी कर रहे है, ऐसा कुछ बोला. आएंगे कभी. तो उन्होंने ना नहीं किया. वो आएंगे तो हमारा सौभाग्य है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola