कपिल शर्मा जब शराब पीकर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंच गए थे, चाहते थे इस शख्स को बिग बी से मिलवाना

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Mar 2023 6:18 AM

विज्ञापन

कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' के प्रमोशन में लगे है. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार वो शराब पीकर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंच गए थे. जिसके बाद उन्होंने बिग बी से एक खास शख्स को मिलवाया था.

विज्ञापन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ को लेकर सुर्खियों में है. पिल्म में वो एक डिलीवरी ब्वॉय बने है. मूवी 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कॉमेडियन फिल्म के प्रमोशन में लगे है. इस दौरान कपिल ने एक किस्सा बताया कि जब वो शराब पीकर बिग बी से मिलने पहुंच गए थे. साथ ही उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से भी मिलवाया था. आपको बताते है पूरा किस्सा.

कपिल शर्मा ने बिग बी को किया था मैसेज

कपिल शर्मा ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. कॉमेडी किंग ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. हाल ही में कपिल न्यूज शो ‘आप की अदालत’ में नजर आए. इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने आधी रात में अमिताभ बच्चन को मैसेज क्यों किया था. इसपर कपिल ने मजेदार जवाब दिया.

शराब पीकर मिलने पहुंचे थे बिग बी से कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने बताया, उस दौर उनकी फिरंगी रिलीज हुई थी. अमिताभ बच्चन फिल्म के लिए वॉयसओवर कर रहे थे. उन्होंने कॉमेडियन से अपनी टीम को उस स्टूडियो में भेजने के लिए कहा जहां वह डबिंग कर रहे थे. कपिल शर्मा ने कहा कि वह गिन्नी चतरथ के साथ स्टूडियो गए थे. सुबह के 8 बजे थे और कपिल ने दो पेग लिया था. कपिल ने बिग बी से मिलने की जिद की. उनके स्टाफ ने उन्हें मना किया, लेकिन वो नहीं माने.

कपिल ने गिन्नी को मिलवाया था बिग बी से

आगे कपिल शर्मा ने बताया, उन्होंने गिन्नी को बिग बी से मिलवाया और कहा कि, पाजी ऐ त्वाडी बहू. बिग बी ये सुनकर चौंक गए क्योंकि उन्होंने उन्हें कभी देखा या कभी सुना नहीं था. बाद में कपिल ने उनसे माफी मांगते हुए मैसेज भेजा था. जिसके रिप्लाई में बिग बी ने लिखा था, जीवन संघर्ष है, जीवन चुनौतियां का ही दूसरा नाम है.

Also Read: कपिल शर्मा शो में आएंगे पीएम मोदी? बातों ही बातों में PM ने दिया बड़ा हिंट !

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा समय भी देखा है, जब वो डिप्रेशन में चले गए थे. शो सीधी बात में एक्टर ने बताया कि एक समय उन्हें आत्महत्या करने का ख्याल मन में आता था. इस दौरान कॉमेडी किंग से उन्होंने पूछा, आपने कभी आत्महत्या के बारे में सोचा है? इसपर कपिल ने कहा, उस फेज में ऐसा ही लगता था. हां मुझे ऐसा लगता था. मुझे लगता था कि कोई है ही नहीं अपना. ना समझाने वाला, ना कोई ख्याल रखने वाला. ये भी नहीं पता चलता कि कौन आसपास जो लोग हैं वो फायदे के लिए जुड़े हुए हैं. खासकर कलाकार लोग. बता दें एक्टर आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola