‘फौजी’ से बॉलीवुड का किंग खान कैसे बना दिल्ली का छोरा, ऐसी रही फिल्मी सफर की शुरुआत

मेगास्टार किंग खान शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्डे्स तोड़ रही है. फिल्म ने 2 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि किंग खान को ये मुकाम हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ी. आइय़े जानते हैं दिल्ली का छोरा कैसे बी-टाउन का बादशाह बन गया.
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड पिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. मूवी ने 2 दिनों के भीतर ही 150 करोड़ की कमाई कर ली. जहां आज पूरी दुनिया में शाहरुख खान के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि एक समय ऐसा था जब किंग खान ने काफी मेहनत की. शाहरुख खान ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘फौजी’ से की थी. उन्होंने भारतीय सेना पर आधारित शो में लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई. इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम बनाने के बाद, शाहरुख खान ने 2007 में मेगा क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी की. इसके बाद वो क्विज़ आधारित टीवी शो क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं? के होस्ट बने. इसके बाद उन्हें राजू बन गया जेंटलमैन और चमत्कार जैसी फिल्में मिलीं. 1993 में उन्होंने वो किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. उन्होंने दो नकारात्मक भूमिकाएं चुनीं – डर और बाजीगर. इन दो फिल्में उनकी जिंदगी बदल दी. इसके बाद उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है और कई अन्य परियोजनाओं के साथ इतिहास रच दिया. जिसने उन्हें बॉलीवुड के किंग का टैग दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए