Jaat की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर से आगे निकली अक्षय की 'केसरी 2', 47वें दिन की कमाई से हुआ साफ

Published by :Sheetal Choubey
Published at :04 Jun 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection

Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection

Jaat vs Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस 1 महीने बाद भी एक दूसरे को टक्कर दे रही है. ऐसे में जानिए किसकी चाल रही सुस्त और कौनसी फिल्म अब भी मैदान में टिकी है.

विज्ञापन

Jaat vs Kesari Chapter 2: अप्रैल 2025 में 2 बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आईं. एक सनी देओल की ‘जाट’ और दूसरी अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था और दोनों को बड़े स्तर पर प्रमोट भी किया गया, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी निराशाजनक रहा. हालांकि, बावजूद इसके फिल्म एक महीने बाद भी कमाई कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ और ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ में से दर्शकों ने प्यार किसपर ज्यादा लुटाया है.

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ ने भले ही 9.5 करोड़ की दमदार ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ती गई. गोपीचंद मालिनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 47वें दिन महज 0.01 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसने कुल 88.65 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर डाला है. ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल के लिए यह एक बड़ी उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गिरती ग्राफ से लग रहा है कि ‘जाट’ 100 करोड़ के क्लब तक नहीं पहुंच पाएगी.

केसरी चैप्टर 2 का परफॉर्मेंस

18 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है. रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों से काफी सराहना मिली. अब इसे रिलीज हुए 47 दिन पुरे हो गए हैं. कमाई की बात करें तो फिल्म ने डे 47 को 0.04 करोड़ का कारोबार किया है. इसके बाद इसकी अब तक की कुल कमाई 92.48 करोड़ हो गई है. हालांकि फिल्म की चाल धीमी रही, लेकिन यह अब भी जाट से थोड़ी आगे नजर आ रही है.

कौन हुआ बॉक्स ऑफिस किंग?

इन आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि ‘केसरी चैप्टर 2’ फिलहाल थोड़ी मजबूत स्थिति में है, जबकि ‘जाट’ की बॉक्स ऑफिस पर नैया डूबने की कगार पर है. हालांकि, दोनों ही फिल्मों को 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए अब खासा संघर्ष करना पड़ेगा, जो कि काफी हद तक नामुकिन ही है.

यह भी पढ़े: TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola