Jaat में रणदीप हुड्डा के 'राणातुंगा' रोल पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दिल दहला देने वाली खतरनाक…

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Apr 2025 2:45 PM

विज्ञापन

ram gopal varma on Randeep hooda role in jaat

​Jaat: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा सनी देओल की फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा को देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. एक्टर ने रणदीप के किरदार की जनकर तारीफ की. उन्होंने क्या कहा इस बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Jaat: एक्शन से भरपूर फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई अच्छा प्रदर्शन किया है. जाट को बहुत उत्साह के साथ रिलीज किया गया और इसने मेकर्स को निराश नहीं किया. सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है. मूवी में विनीत कुमार सिंह ने अहम किरदार निभाया है. सनी ने जहां फिल्म में बलबीर सिंह का रोल प्ले किया है, तो रणदीप राणातुंगा की भूमिका में दिखे हैं. उनका किरदार खूंखार और बेरहम है. फिल्म में उनका लुक भी काफी डरावना सा है. अब उनकी तारीफ फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने की है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

राम गोपाल वर्मा हुए रणदीप हुड्डा के फैन

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आप जाट में सच में जबरदस्त थे. ग्रीक गॉड जैसी हैंडसम लुक्स, दिल दहला देने वाली खतरनाक मौजूदगी, और धमाकेदार एनर्जी का ऐसा मेल जो बना देता है मास मसाला का परफेक्ट कॉम्बिनेशन. कुछ दिन पहले ही एक्टर ने अपने किरदार को मिल प्यार के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा था.’

राणातुंगा के किरदार के लिए रणदीप ने क्या तैयारी की

रणदीप हुड्डा ने फिल्म जाट में अपने किरदार राणातुंगा के लिए कैसे तैयारी की, इसपर उन्होंने फर्स्टपोस्ट से बातचीत में बताया. एक्टर ने कहा “थोड़ा और गहरा होना पड़ा और मेकअप लगाना पड़ा. यह फिल्म ज्यादा तैयारी वाली नहीं थी. आपको बस फिल्म में उपस्थित रहना था और अपने किरदार के बारे में कुछ बातें जाननी थीं क्योंकि यह एक ऐसा रोल था जो पूरी तरह से निर्देशक द्वारा निर्देशित था. यह एक विलेन है जिसके पास एक खास दोष है, जो इस फिल्म के लिए जरूरी था. सारी क्रेडिट गोपी को जाती है.”

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola