Jaat Box Office Collection: सनी देओल की ‘जाट’ को साउथ की फिल्म ने दिखाया आईना, भारी पड़ गई टक्कर, जानें कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Jaat Box Office Collection

Jaat Box Office Collection

Jaat Box Office Collection: फिल्म जाट के साथ 10 अप्रैल को साउथ की फिल्म गुड बैड अग्ली सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 14वें दिन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है, ये आपको बताते हैं. सनी की मूवी को अजीत कुमार की फिल्म ने कड़ी टक्कर दी.

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट और अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली एक ही दिन थियेटर में रिलीज हुई थी. फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज हुई थी और दोनों को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं. दोनों मूवीज के क्लैश में अजीत की फिल्म सनी की फिल्म से आगे निकल गई. ओपनिंग डे पर गुड बैड अग्ली ने 29.25 करोड़ रुपये की शानदार डिजिट से अपना खाता खोला. जबकि जाट की ओपनिंग बेहद कम हुई, जो सिर्फ 9.5 करोड़ रुपये ही थी. अब बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर आगे कौन रहा.

जाट की टोटल कमाई

जाट से सनी देओल ने वापसी की, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है. फिल्म में रणदीप हुड्डा ने हीरो नहीं, विलेन बने हैं और बड़े पर्दे पर छा गए. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित फिल्म ने अब तक 79.22 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. सैक्निलक के अनुसार, 14वें दिन मूवी ने 1.09 ने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

  • Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 14- 1.09 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 79.22 करोड़ रुपये

गुड बैड अग्ली का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल

  • Good Bad Ugly Day 1- 29.25 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 2- 15 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 3- 19.75 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 4- 22.3 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 5- 15 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 6- 7 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 7- 5.55 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 8- 5.3 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 9- 5.75 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 10- 5.75 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 12- 2 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 13- 1.79 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Day 14- 1.19 करोड़ रुपये

गुड बैड अग्ली की कुल कमाई-143.13 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola