International Women Day: महिलाओं के जज्बे और बहादुरी पर आधारित, ओटीटी की इन 5 फिल्मों को बिंच वॉच करें

Updated:
विज्ञापन
International Women Day

International Women Day

International Women Day : इस इंटरनेशनल महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए हम लाए है आपके लिए कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट, जो शक्तिशाली महिलाओं पर आधारित है. मर्दानी से लेकर मैरी कॉम तक बहुत कुछ आप ओटीटी पर देख कर आज के इस दिन को शानदार बना सकते है.

विज्ञापन

International Women Day: महिलाएं हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं. ऐसे में इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए आप अपनी महिला मित्र, पत्नी या बेटी के साथ मिलकर ओटीटी पर मौजूद नीचे दिए गए इन पांच फिल्मों को बिंच वॉच करें.

मैरी कॉम

यह फिल्म इंडियन बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर बनाई आधारित है. 2008 में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम के संघर्षों को दिखाया गया है. इस फिल्म की लीड एक्टर प्रियंका चोपड़ा है. इनके अलावा दर्शन कुमार, सुनील थापा, रजनी बसुमतारी और लिन लैशराम जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उब्लब्ध है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

राजी

यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर केंद्रित है. इसमें एक भारतीय महिला अंडर कवर एजेंट रहती है, जो जासूसी करने के लिए एक पाकिस्तानी पुलिस अफसर से शादी करती है. आलिया भट्ट, विक्की कौशल, सोनी राजदान, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर, राजित कपूर और आरिफ जकारिया इस फिल्म के लीड स्टार्स है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आप देख सकते है.

मर्दानी

मर्दानी में मुंबई में हुए क्राइम को दिखाया गया है. एक महिला सीनियर इंस्पेक्टर एक मिशन पर रहती है, जिसमें बाल यौन तस्करी मामले की जांच करने और अपराध को रोकने के लिए माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ती है. 2014 में बनी इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हैं. साथ ही ताहिर राज भसीन, जीशु सेनगुप्ता, अवनीत कौर और प्रियंका शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी.

एनएच 10

यह फिल्म एक पति-पत्नी के जीवन पर बनी है. जो सैर करने क्र लिए शहर के बाहर जाते है और एक कुछ खतरनाक लोग उनका पीछा करने लगते है. इसी बीच महिला के पति घायल हो जाते है, जिसे बचाने के लिए महिला उस गिरोह से अकेले लड़ती है. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, नील भूपालम, दर्शन कुमार, दीप्ति नवल और रवि झनकल जैसे मुख्य किरदार शामिल हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर आराम से देख सकते है.

नीरजा

यह फिल्म नीरजा भनोट के जीवन पर बनाई गई है, जो एक इंडियन फ्लाइट की पर्सर रहती है. यह फिल्म उनकी कुर्बानी पर बनी है, जिसमे उन्होंने 339 यात्रियों की जान बचाई और खुद शहीद हो गई. फ्लाइट को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था. यह फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर मिल जाएगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola