Indian Idol 15: कंटेस्टेंट ने आतिफ-अरिजित के गाने की स्टाइल की कॉपी, तो विशाल ने किया टाइट, कहा ‘रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे’

Updated:
विज्ञापन
Indian Idol 15: कंटेस्टेंट ने आतिफ-अरिजित के गाने की स्टाइल की कॉपी, तो विशाल ने किया टाइट, कहा ‘रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे’

Indian Idol 15: सोनी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का जल्द ही प्रीमियर होगा. इस शो में विशाल ददलानी, बादशाह और श्रेया घोषाल जज के रूप में नजर आएंगे. वहीं, शो का एक नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें हम कंटेस्टेंट को अरिजित और आतिफ की कॉपी करते देख सकते हैं.

विज्ञापन

Indian Idol 15: रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है. लेकिन प्रीमियर से पहले ही यह शो जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है.अब तक इस शो के टोटल 14 सीजन आ चुके हैं. 26 अक्टूबर से नए सीजन की एंट्री भी हो जाएगी. दर्शकों की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने के लिए शो के मेकर्स नए नए क्लिप्स भी शेयर कर रहे हैं. बीते दिनों इंडियन आइडल 15 का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के जज विशाल ददलानी एक कंटेस्टेंट को अरिजित और आतिफ असलम की आवाज कॉपी करने पर क्लास लगाते दिख रहे हैं.

इंडियन आइडल 15 का नया प्रोमो

इंडियन आइडल 15 के प्रोमो वीडियो में लक्ष्य मेहता नाम का एक कंटेस्टेंट जजेस के सामने आतिफ असलम का गाना ‘पहली नजर में कैसा जादू’ गाते नजर आ रहा है. इस दौरान जज विशाल ददलानी उस कंटेस्टेंट को बीच में ही रोक देते हैं. और कहा कि, “ऐसे मत गाइए. ये इंडियन आइडल है ना तो यहां से आइडल निकलते हैं. जो उन्होंने गाया है उसे छोड़ दो. वो बहुत बड़े कलाकार हैं. लेकिन जिस दिन आप उनकी नकल करने लग जाओगे. आप होटल रेस्टोरेंट में गाते रह जाओगे.” मालूम हो कि यह गाना फिल्म रेस का है और गाने को अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु ने फिल्माया है.

‘आप स्टार नहीं बन पाओगे’

इंडियन आइडल 15 के इस कंटेस्टेंट लक्ष्य ने इससे पहले अरिजित सिंह की भी कॉपी की थी. लक्ष्य ने तुम क्या मिले गाया था. उसपर विशाल ने कहा कि, ‘पहले आपने अरिजित की नकल की, फिर आपने आतिफ की. प्लीज ऐसे मत गाइए. आप अच्छा गा रहे हैं, लेकिन ये आपका ओरिजनल नहीं है. आप पब्लिक में परफॉर्म करते हैं न? आप शो में जब दूसरे आर्टिस्ट को नकल करने लगते हो तो लोग इसे पसंद करते हैं क्योंकि आप वैसा गा रहे हो जैसा उन्होंने वो गाना सुना है. लेकिन जब तक आप अपनी पहचान नहीं बनाओगे तब तक आप स्टार नहीं बन पाओगे. आप इंडियन आइडल नहीं बन सकते किसी दूसरे की स्टाइल में गाकर. ये दिक्कत है.’

कब और कितने बजे शुरू होगा इंडियन आइडल 15?

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 को आप 26 अक्टूबर से हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर एंजॉय कर सकते हैं. इस रियलिटी शो में बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल जज के रूप में नजर आएंगे.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: एक साथ घर के 10 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, लिस्ट में स्टारप्लस की बहू भी शामिल

Also Read: Bigg Boss 18: वीकेंड का वॉर में बढ़ा घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा, अरफीन बने कैप्टन, तो एलिस ने इस कंटेस्टेंट पर बरपाया कहर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola