Bigg Boss 18: वीकेंड का वॉर में बढ़ा घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा, अरफीन बने कैप्टन, तो एलिस ने इस कंटेस्टेंट पर बरपाया कहर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Oct 2024 8:45 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में विवादों का सिलसिला जारी है. शो के लेटेस्ट एपिसोड के अविनाश और शिल्पा शिरोडकर एक बार एक दूसरे से भिड़ते नजर आए हैं तो वहीं वीकेंड का वार में एलिस और श्रुतिका के बीच भी तकरार देखने को मिली है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच विवादों का सिलसिला जारी है. वीकेंड का वार में घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला है. जहां कुछ घरवाले एक दूसरे पर खुलकर बरसे तो वहीं, कुछ की दोस्ती की नाव डगमगाते हुए नजर आई है. हाल ही में सीजन का पहला कैप्टेंसी टास्क हुआ. जिसमें अरफीन खान की जीत हुई और वह सीजन के पहले कैप्टन बने. इस सीजन में कैप्टेन को ‘टाइम गॉड’ का टैग दिया गया है. वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम एलिस कौशिक और श्रुतिका अर्जुन को भिड़ते देख सकते हैं. इस बीच बात यहां तक बढ़ जाती है कि एलिस अपशब्दों का इस्तेमाल कर बैठती हैं.

बिग बॉस 18 का पहला टाइम गॉड

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क के लिए एक्टिविटी रूम में बुलाते हैं. और कहते हैं कि, ‘आज किसी एक सदस्य को वरदान मिलने वाला है. ये वरदान है वक्त को कंट्रोल करने का. टाइम गॉड बनने का. जो भी सदस्य आज टाइम गॉड बनेगा उसे वरदान मिलेगा इस घर के अतीत में लिए गए फैंसलों को बदलने का. टाइम गॉड इस घर का अतीत, वर्तमान और भविष्य बदलेगा.’ इसके बाद, बिग बॉस सभी घरवालों से पूछते हैं कि उनके हिसाब से “टाइम गॉड” बनने के योग्य कौन है. जिसके बाद सभी अपनी अपनी राय देते हैं और अंत में अरफीन खान सीजन के पहले टाइम गॉड चुने जाते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से भिड़े अविनाश मिश्रा, तो सलमान खान ने किया टाइट, बोले ‘घर के बाहर भी एक दुनिया…’

Also Read: Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्मड़े अविनाश मिश्रा, तो सलमान खान ने किया टाइट, बोले ‘घर के बाहर भी एक दुनिया…’

एलिस ने उड़ाया श्रुतिका अर्जुन का मजाक

कैप्टेंसी के चयन के बीच बिग बॉस घरवालों से उन कंटेस्टेंट के बारे में पूछते हैं, जिनके बारे में उन्हें लगता था कि वे कैप्टन बनने में योग्य नहीं हैं. जिसके बाद श्रुतिका अर्जुन ऐलिस कौशिक पर अन्य कंटेस्टेंट के साथ न घुलने-मिलने और अपना अधिकतर समय ईशा और अविनाश के साथ बिताने का आरोप लगाती हैं, जिसके बाद वह डिस्क्वालिफाई हो जाती हैं. इसके बाद श्रुतिका ऐलिस पर नॉर्थ इंडियन लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाती है. जिसपर एलिस कहती हैं कि उन्हें श्रुतिका का एक्सेंट अच्छा लगा, उन्होंने उनका मजाक उड़ाने के उद्देश्य से ऐसा नहीं किया. लेकिन श्रुतिका के बार बार इल्जाम लगाने के बाद एलिस ईशा और अविनाश के पास जाकर अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. यहां तक कि वह श्रुतिका को गाली तक दे देती हैं. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस मामले पर क्या एक्शन लेते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola