Indian Idol विनर पवनदीप राजन को सर्जरी के बाद मिला ये अनोखा सरप्राइज, तसवीर देख होंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan

Indian Idol Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन कुछ दिनों पहले एक भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे. उनकी कई सर्जरी भी हुई. जिसके बाद धीरे धीरे सिंगर ठीक हो रहे हैं. हॉस्पिटल में उनसे मिलने परिवार के लोग और दोस्त पहुंच रहे हैं. अब एक छोटे से फैन ने उन्हें प्यारा सा सरप्राइज दिया.

विज्ञापन

Indian Idol Pawandeep Rajan: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने कई लोगों को चौंका दिया. 5 मई को, पवनदीप यूपी के मुरादाबाद के पास एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे. जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अब जब वे कई सर्जरी के बाद अस्पताल में ठीक हो रहे हैं, तो गायक को एक क्यूट लीटिल फैन से प्यारा सा सरप्राइज मिला है. उनकी टीम ने उनके इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक बच्चा उन्हें ग्रीटिंग कार्ड देता हुआ दिखाई दे रहा है.

पवनदीप को छोटे से फैन से मिला क्यूट सरप्राइज

पवनदीप राजन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डाले तो वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं. जबकि बच्चा उन्हें ‘गेट वेल सून’ कार्ड थमा रहा है. दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. बच्चे ने पवनदीप के ठीक होने के बाद उनसे गिटार सीखने की इच्छा जताई. कार्ड में लिखा है, ”पवनदीप भैया मैं, पापा और मम्मी आपसे बहुत प्यार करता हूं. मैं आपके जैसा ही गिटार बजाता हूं, लेकिन सिंगिंग बेहतर नहीं कर पा रहा हूं. इस गर्मी की छुट्टियों में जरूर सीखूंगा.”

पवनदीप का हो गया था एक्सीडेंट

पवनदीप राजन का 5 मई को एक्सीडेंट हो गया था. उनकी एमजी हेक्टर चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकरा गई थी. वह अपने दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ यात्रा कर रहे थे. जांच के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइविंग कर रहे राहुल सिंह को कथित तौर पर नींद आ गई, जिसके परिणामस्वरूप एक्सीडेंट हो गया.

पवनदीप की टीम ने जारी किया था हेल्थ अपडेट

6 मई को पवनदीप की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनके फैंस को हेल्थ अपडेट दिया था. उन्होंने कहा, सिंगर को कुछ मामूली चोटों के साथ-साथ बड़े फ्रैक्चर भी हुए हैं और छह घंटे की सर्जरी से गुजरना पड़ा. बाद में, टीम ने एक और अपडेट दिया जिसमें कहा गया कि पवनदीप तीन सर्जरी से गुजरने के बाद आईसीयू में हैं. हालांकि अब वह रिकवरी मोड में हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat, Kesari 2 और Raid 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एक महीने में 300 करोड़ की कमाई, थिएटरों में लौटी रौनक

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola