IFFSA Toronto 2024: भारतीय सिनेमा में शबाना आजमी ने पूरे किए 50 साल, एक्ट्रेस के योगदान के लिए मिलेगा खास ट्रिब्यूट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Sep 2024 3:35 PM
IFFSA Toronto 2024 शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर एक खास ट्रिब्यूट देगा. आईएफएफएसए टोरंटो नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा साउथ एशियन फिल्म फेस्ट है.
IFFSA Toronto 2024: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को इंडस्ट्री के पूरे 50 साल पूरे हो गए हैं. इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण और असाधारण योगदान के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफसाउथ एशिया (IFFSA) टोरंटो 2024 अपने 13वें एडिशन के दौरान एक्ट्रेस को खास ट्रिब्यूट देने वाला है. यह फिल्म फेस्टिवल नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा साउथ एशियन फिल्म फेस्ट है. ऐसे में एक्ट्रेस की इस उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए इससे बड़ा दूसरा कोई प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है.
शबाना आजमी को मिलने वाले सम्मान और पुरस्कार
शबाना आजमी ने अपने सिनेमाई सफर के दौरान कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है. शबाना आजमी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 5 बार मिल चुका है. इसके अलावा एक्ट्रेस को पांच फिल्मफेयर अवार्ड और कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, साल 1988 में शबाना आजमी को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.
Also Read: Shabana Azmi को कोकिलाबेन अस्पताल किया गया शिफ्ट, हालत गंभीर
Also Read: Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी अब कैसी हैं? बोनी कपूर ने बताया
शबाना आजमी का डेब्यू
शबाना आजमी ने भारतीय सिनेमा में साल 1974 की फिल्म ‘अंकुर’ से कदम रखा था. यह फिल्म सामाजिक जागरूकता पर प्रकाश डालता है. इस फिल्म में शबाना आजमी के जबरदस्त अभिनय के बाद, वह इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस अर्थ, अमर अकबर एंथोनी, मकड़ी, नीरजा, और करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों के नजर आ चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










