Hrithik Roshan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं ऋतिक रोशन? फिल्मों के अलावा इन चीजों से करते हैं दमदार कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2025 7:40 AM
Hrithik Roshan Net Worth
Hrithik Roshan Net Worth: ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है. एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ काम कर रहे हैं. आज आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.
Hrithik Roshan Net Worth: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के रूप में मशहूर ऋतिक रोशन आज 51वां साल के हो गए. सुबह से ही ऋतिक के नाम सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट शेयर कर रहे हैं. एक्टर ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने धूम 2, वॉर और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बदौलत तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली. आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.
इन चीजों से तगड़ी कमाई करते हैं ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने साल 2013 में अपना खुद का फिटनेस ब्रांड HRX लॉन्च किया था, जो जूते, कपड़े और एक्सेसरीज बनाती है. एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी की टोटल संपत्ति करीब 200 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, एक्टर हर साल ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के लिए करीब 3- 5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए वह 4-5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.
ऋतिक रोशन की नेट वर्थ
ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 3100 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर एक फिल्म के लिए 65- 75 करोड़ की फीस लेते हैं. फिल्म फाइटर के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये की फीस ली थी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएगी. पहली बार दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. इसमें जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे. मूवी में ऋतिक और जूनियर एनटीआर आमने-सामने होंगे. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्मित फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस के टूटेंगे रिकॉर्ड्स, जब रिलीज होंगी ऋतिक रोशन की ये 3 फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










