TIGER 3: सलमान-शाहरुख खान का साथ देगा बॉलीवुड का ये हैंडसम हंक, विलेन इमराश हाशमी के छुड़ा देगा पसीने

टाइगर 3 ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पांचवां रोमांचक जुड़ाव है, जो एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की श्रेणी में शामिल हो गया है. टाइगर 3 में अब बॉलीवुड के एक हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है.
TIGER 3: फैंस के लिए त्योहार वाला सीजन और भी अधिक रोमांचक होने वाला है. सलमान खान टाइगर 3 के साथ दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त में सलमान अपनी मुख्य भूमिका को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी होंगे. इमरान खलनायक की भूमिका में कदम रखते हैं. स्टार पावर का अतिरिक्त तड़का लगाते हुए, शाहरुख खान ने कैमियो रोल में दिखेंगे. अब इसमें एक और एक्टर की दमदार एंट्री होने वाली है, जो इस एक्शन से भरपूर फिल्म में दर्शकों को अपनी ओर खींचेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर फ्रैंचाइजी के ऋतिक रोशन के कबीर टाइगर 3 में शामिल होंगे. बता दें कि टाइगर 3 इसी साल 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं, शाहरुख और ऋतिक के एंट्री से फिल्म में खूब सारा एक्शन देखने को मिलेगा.
टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री
टाइगर 3 ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पांचवां रोमांचक जुड़ाव है, जो एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की श्रेणी में शामिल हो गया है. टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री को लेकर पिंकविला की एक रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, “आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के भीतर सुपर जासूसों के पूर्ण अभिसरण के लिए पहिया तैयार कर लिया है. कोई नहीं जानता, लेकिन पठान के साथ, कबीर टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे. बहुत कम लोग जानते हैं कि आदि टाइगर 3 में कबीर की कल्पना कैसे कर रहे हैं. हालांकि ये जानकारी अभी सीक्रेट रखी जा रही है ताकि बड़े पर्दे पर इसका खुलासा हो सकें.”
कब से शुरू होगी ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग?
‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त रविवार, 5 नवंबर, 2023 को अग्रिम बुकिंग के लिए खुलेगी. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “एक्सक्लूसिव… ‘टाइगर 3’ रन टाइम… टाइगर3 को 27 अक्टूबर 2023 को सीबीएफसी द्वारा ‘यूए’ प्रमाणित किया गया. रनटाइम: 153.38 मिनट:सेकंड [2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड]. भारत नाटकीय रिलीज की तारीख: [रविवार] 12 नवंबर 2023… अग्रिम बुकिंग [रविवार] 5 नवंबर 2023 से शुरू होगी.
#Xclusiv… ‘TIGER 3’ RUN TIME… #Tiger3 certified ‘UA’ by #CBFC on 27 Oct 2023. Duration: 153.38 min:sec [2 hours, 33 min, 38 sec]. #India
⭐ Theatrical release date: [Sunday] 12 Nov 2023… Advance bookings commence from [Sunday] 5 Nov 2023.#SalmanKhan #KatrinaKaif… pic.twitter.com/YQn9hB5Tj7
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2023
‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ का कैसा होगा रोल?
कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘टाइगर 3’ में अपनी भूमिका को लेकर कहा था, जोया जैसा चरित्र लोगों को यह बताना महत्वपूर्ण और आवश्यक है कि लड़कियां पालन-पोषण करने वाली होने के साथ-साथ भयंकर रक्षक भी हो सकती हैं. ज़ोया मेरे करियर की सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक है!” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अच्छा लगता है कि कैसे वह अपने धैर्य और साहस से किसी से भी मुकाबला कर सकती है. वह किसी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटती है और जब एक्शन करने की बात आती है तो वह किसी पुरुष से बेहतर नहीं बल्कि उतनी ही अच्छी हो सकती है! ज़ोया की एक्शन शैली अद्वितीय भी है और वह कुछ बहुत ही हार्ड एक्शन सीन्स को आसानी से कर सकती है, जैसा कि आप ट्रेलर में एक झलक देख सकते हैं! ज़ोया को दुश्मनों की एक सेना के खिलाफ खड़ा किया गया है और वह अकेले ही लड़ती है.”
Also Read: Dunki: शाहरुख खान ने रिवील कर दी ‘डंकी’ की कहानी! कहा- यह पठान और जवान की तुलना में…
टाइगर 3 का ट्रेलर
टाइगर 3 के ट्रेलर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था. पहले पार्ट में टाइगर और जोया के रूप में सलमान और कैटरीना अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. हालांकि, जल्द ही टाइगर को ऐसी स्थिति में मजबूर होना पड़ता है, जहां उसे अपने देश और अपने परिवार के बीच चयन करना होगा. ट्रेलर में एक जगह उनका बेटा भी खतरे में नजर आ रहा है. पूरे ट्रेलर में सलमान और कैटरीना दोनों करीबी लड़ाई और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स में व्यस्त नजर आ रहे हैं. एक बिंदु पर, कैटरीना को एक तौलिया में एक अन्य महिला के खिलाफ लड़ते हुए भी देखा जाता है, जो उसी तौलिया को शेयर करती है. इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










