Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कछुए की चाल चल रही हाउसफुल 5, कलेक्शन चौंका देगी

Updated:
विज्ञापन

Housefull 5 Lifetime Collection

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. मूवी ने महज 4 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली. हालांकि अब मूवी स्लो हो गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ तक की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अक्षय कुमार की कॉमिक एंटरटेनर ‘हाउसफुल 5’ अपने तीसरे हफ्ते में एंटर कर गई है. दो हफ्ते जहां फिल्म ने धुआंधार कमाई करते हुए 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि अब यह धीमी पड़ने लगी है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई और अपने अनोखे ट्विस्ट दो क्लाइमेक्स से तहलका मचा दिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने 14वें दिन दुनियाभर में 256.35 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में मूवी का टोटल कलेक्शन 168.1 करोड़ हो गया है. इसे 240 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाय��� गया है. कलेक्शन 300 करोड़ तक जाएगी, तब जाकर यह कुछ कमाल दिखा पाएगी. अब बॉक्स ऑफिस पर इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिलेगी, क्योंकि इसे मूवी को भी दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है.

क्या है हाउसफुल 5 की कहानी

फिल्म की कहानी एक आलीशान क्रूज शिप पर एक डॉक्टर की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. शिप पर सवार सभी यात्री और मेहमान पुलिस के घेरे में आ जाते हैं. हालांकि इल्जाम तीनों जॉली पर लगता है. हालांकि बाद में कातिल कोई और ही निकलता है. इसमें दो क्लाइमेक्स हैं, जिनमें हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B शामिल हैं. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला, फिरोजी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola