Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में हांफने लगी अक्षय की फिल्म ‘हाउसफुल 5’, वर्ल्डवाइड आंकड़े उड़ाएंगे होश

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई दुनियाभर में कम हो गई है. फिल्म 6 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. भारत में ही भी फिल्म की कमाई स्लो हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में मूवी ने अब कितनी कमाई कर ली.
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया. रिलीज के शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. ‘हाउसफुल 5’ अपने अनोखे ट्विस्ट, जबरदस्त पंच और दो-दो क्लाइमेक्स के कारण चर्चा में रही. अब फिल्म की कमाई कम होती जा रही है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कितनी कमाई कर ली, यहां जानिए.
वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कितने करोड़ बटोर लिए
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटकेर सहित 19 स्टार्स ने काम किया हैं. इन सबने मिलकर फिल्म को एक मजेदार एंटरटेनर बना दिया. हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड 15वें दिन 259 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि भारत में 170 करोड़ फिल्म ने कमा लिए. वहीं, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हो चुकी है , जो हाउसफुल 5 को कड़ी टक्कर दे रही है. आमिर की मूवी के सामने हाउसफुल 5 उतनी अब कमाई नहीं कर पाएगी.
हाउसफुल 5 की कहानी
हाउसफुल 5 में दो क्लाइमेक्स हैं, जिसमें हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B हैं. दोनों पार्ट में कातिल कोई और है. फिल्म की कहानी की बात करें तो स्टोरी एक आलीशान क्रूज शिप पर एक डॉक्टर का खून हो जाता है. जिसके बाद शिप में मौजूद जितने लोग होते हैं, पुलिस उनसे पूछताछ करती है. उस डॉक्टर के खून का इल्जाम जॉली पर लगता है और उस शिप पर तीन जॉली होते हैं. ऐसे में असली खूनी कौन होगा, ये जानने के लिए आपको मूवी देखनी होगी. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया, जैकी श्रॉफ ने भी काम किया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










