Housefull 5 Opening Day Collection: हाउसफुल 5 की ओपनिंग में रेड 2 का पत्ता साफ? जानिए ट्रेड एनालिस्ट की राय

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Jun 2025 2:03 PM

विज्ञापन

Housefull 5 On OTT

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अब फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, आइए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक जानते हैं.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अगला धमाका ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. यह फिल्म न सिर्फ अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, बल्कि अपने यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है. जी हां, ‘हाउसफुल 5’ हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है जिसे दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है— ‘हाउसफुल A’ और ‘हाउसफुल B’. यानी अब दर्शक खुद तय करेंगे कि उन्हें कौन-सा क्लाइमैक्स देखना है. इसके अलावा फैंस की नजर इसकी ओपनिंग डे कलेक्शन पर भी टिकी हुई है. ऐसे में इस मामले पर पॉपुलर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का क्या कहना है, आइए बताते हैं.

स्टारकास्ट बनी हाउसफुल की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और कुल मिलाकर 20 सितारे नजर आ रहे हैं. इस स्टार-स्टडेड टीम ने देशभर में फिल्म का जमकर प्रमोशन किया. वहीं, एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

हाउसफुल 5 ओपनिंग डे कलेक्शन

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने News24 को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में ‘हाउसफुल 5’ के डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की है. उन्होंने कहा, “ये बहुत बड़ी फिल्म है. इसलिए पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि कलेक्शन कहां तक जाता है क्योंकि इसकी बहुत सारी स्पॉट बुकिंग भी हो चुकी है.”

क्या दो क्लाइमैक्स का आइडिया काम करेगा?

फिल्म के दो अलग-अलग एंडिंग्स को लेकर तरण आदर्श ने कहा, ‘यह एक्सपेरिमेंटल आइडिया है, जो भारत में पहली बार देखने को मिलेगा. ये दर्शकों को एक्साइट करेगा या कन्फ्यूज? इसका जवाब रिलीज के बाद ही मिल पाएगा.’

रेड 2 को देगी टक्कर

तरण आदर्श की भविष्यवाणी अगर सच होती है तो हाउसफुल 5 अजय देवगन की ‘रेड 2’ के ओपनिंग कलेक्शन को चकनाचूर कर देगी क्योंकि फिल्म ने 19.25 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, इसी के साथ हाउसफुल 5 जाट (9.5 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़) की ओपनिंग को भी आराम से मात दे जाएगी.

फर्स्ट डे के बाद वीकेंड कलेक्शन पर नजरें

अक्षय कुमार हाल ही में ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आए थे. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाघ हत्याकांड पर आधारित थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई. हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, ऐसे में अब सबकी निगाहें हाउसफुल 5 की कमाई पर टिकी हुई है. क्या दर्शकों को यह मल्टीस्टारर मस्ती पसंद आएगी या हंसी के साथ कमाई में भी हाउसफुल रहेगा? यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़े: Panchayat Season 4: कीजिए वोटिंग-वोटिंग… ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट में बदलाव? पहले देखने के लिए करना होगा ये काम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola