Housefull 5 On OTT: फाइनली… इस ओटीटी पर रिलीज हुई हाउसफुल 5, वीकेंड में मिस न करें डबल एंडिंग सरप्राइज

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jul 2025 1:12 PM

विज्ञापन

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 On OTT: हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिला. अगर अभी तक आप किसी वजह से मूवी को एंजॉय नहीं कर पाए हैं, तो अब इसने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. आइये जानते हैं इसे कहां और कैसे देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Housefull 5 On OTT: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 ओटीटी पर आ गई है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित कॉमिक फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. कॉमेडी एंटरटेनर अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ट्विस्ट के साथ स्ट्रीम हो रही है. जी हां हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किराए पर उपलब्ध हैं.

हाउसफुल 5 ने ओटीटी पर दी दस्तक

हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दो एंडिंग 5A और 5B के साथ रिलीज हुई थी. दोनों वर्जनों में बस इतना ही अंतर था कि क्लाइमेक्स में अलग-अलग किलर थे. अब, यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने दो वर्जनों के साथ स्ट्रीमिंग पर आ गई है. कॉमिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किराए पर उपलब्ध है, यानी आपको प्रत्येक वर्जन के लिए 349 रुपये देने होंगे. इसलिए, अगर आप हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B दोनों देखना चाहते हैं, तो आपको 698 रुपये देने होंगे. हालांकि कुछ ही हफ्तों में यह मुफ्त भी देखने को मिलेगा. ऐसे कब होगा, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने भारत में 183.37 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 288.66 करोड़ हो गया है. ‘हाउसफुल 5’ में जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, फरदीन खान जैसे कई अन्य कलाकार भी थे. इसमें सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नाडीज और नरगिस फाकरी जैसी हिरोइनें भी थी.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola