Housefull 5 Lifetime Collection: फुस्स या हिट हुई अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', फिल्म का बजट 220 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Jul 2025 12:58 PM
Housefull 5 Lifetime Collection
Housefull 5 Lifetime Collection: 220 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हाउसफुल 5’ ने भारत में कितने करोड़ की कमाई की? जानें अक्षय कुमार की फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Housefull 5 Lifetime Collection: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं. पहले हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 127.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन दूसरे हफ्ते से ग्राफ नीचे गिरना शुरू हो गया. तीसरे हफ्ते तक आते-आते कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई.
ऐसे में फिल्म ने कितना लाइफटाइम कलेक्शन किया, आइए आपको विस्तार में बताते हैं.
हाउसफुल 5 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला हफ्ता: 127.25 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता: 40.85 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता: 12.55 करोड़ रुपये
भारत में कुल कलेक्शन: 182.41 करोड़ रुपये
ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 287.24 करोड़ रुपये
तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म का बजट 220 करोड़ रुपये बताया गया है. ऐसे में यह साफ है कि ‘हाउसफुल 5’ घरेलू मार्केट में अपनी लागत तक भी नहीं पहुंच पाई. आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने भी इसके कलेक्शन पर गहरा असर डाला. अब फिल्म रेंगते-रेंगते कुल 185 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर सकती है, इससे ज्यादा यह दम तोड़ देगी.
हिट या फुस्स?
‘हाउसफुल 5’ को एक एवरेज परफॉर्मर माना जा रहा है. फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तुलना में यह हिस्सा कमजोर साबित हुआ है. ऐसे में अब मेकर्स को पुरानी टीम और तगड़ी स्क्रिप्ट के साथ ‘हाउसफुल 6’ की प्लानिंग करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










