Housefull 5 Box Office Preview: अक्षय कुमार इतिहास रचने के लिए तैयार, जानें रन टाइम से लेकर कलेक्शन तक

Updated:
विज्ञापन

Housefull 5 On OTT

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Housefull 5 Box Office Preview: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी 2 दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे सीबीएफसी की ओर से 2 घंटे और 45 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Preview: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 6 जून को साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित हाउसफुल 5 के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह कॉमिक ड्रामा भारत में नंबर 5 पर पहुंचने वाली पहली फ्रैंचाइजी है. वहीं निर्माताओं ने ट्विस्ट ऐड करते हुए पूरे देश में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ फिल्म को रिलीज करने की रणनीति बनाई है. हाउसफुल 5 (ए और बी) को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से 2 घंटे और 45 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है.

विज्ञापन

हाउसफुल 5 इतने स्क्रीन पर हो रही रिलीज

हाउसफुल 5 को पूरे देश में 5000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में ये मूवी अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बन गई है. इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. कॉमेडी ड्रामा के लिए 1 जून को एडवांस बुकिंग शुरू हुई. बुधवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक, हाउसफुल 5 ने टॉप 3 नेशनल चेन, पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 27,500 टिकटें बेची हैं. फिल्म 40,000 टिकटों की प्री-सेल के साथ दिन को बंद करने की कोशिश करेगी.

ओपनिंग डे पर इतना कमा सकती है हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो ये पहले दिन 20 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक के बीच कमाएगी. हालांकि यह ध्यान रखना चाहिए कि हाउसफुल रेड की तुलना में बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है और इसलिए, बेहतर प्रदर्शन की कम से कम उम्मीद की जा सकती है. बड़े स्टार्स के अलावा, फिल्म में सौंदर्या शर्मा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, निकितिन धीर, रंजीत, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, नाना पाटेकर और फरदीन खान जैसे सेलेब्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Thug Life First Review: कमल हासन की ठग लाइफ फ्लॉप या हिट, पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola